समस्तीपुर: आपसी विवाद में बड़े भाई की गर्दन पर ब्लेड से हमला, जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई चंदन मंडल की गर्दन पर ...और पढ़ें

घायल भाई। फोटो जागरण
HighLights
छोटे भाई ने बड़े भाई पर ब्लेड से हमला किया।
आपसी विवाद के दौरान हुई यह गंभीर घटना।
घायल चंदन मंडल का अस्पताल में इलाज जारी।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। जिले के खानपुर थाना के श्रीपुर गाहर पूर्वी पंचायत के अमरौती वार्ड 16 में शुक्रवार की रात आपसी विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई की गर्दन पर ब्लेड से वार कर दिया।
घटना में लालू मंडल के पुत्र चंदन मंडल (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
बात-बात में चली ब्लेड
बताया गया कि चंदन मंडल और उनके छोटे भाई नीतू मंडल के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। दोनों भाइयों के बीच कहासुनी होते-होते मामला बढ़ गया और दोनों में तू-तू, मैं-मैं होने लगी।
इसी दौरान विवाद उग्र हो गया। आरोप है कि छोटे भाई नीतू मंडल ने ब्लेड से बड़े भाई चंदन मंडल की गर्दन पर वार कर दिया।
अचानक हुए हमले से चंदन लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्वजन और आसपास के लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पहले भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
वहीं सदर अस्पताल में जख्मी चंदन का बयान नगर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। दरोगा हरिलाल यादव ने बताया कि फर्दबायन दर्ज की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- खेत में मौत का जाल! तार की चपेट में आने से सीतामढ़ी में पति-पत्नी समेत 3 की मौत, एक गंभीर
