विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खेत में मौत का जाल! तार की चपेट में आने से सीतामढ़ी में पति-पत्नी समेत 3 की मौत, एक गंभीर

Published: Sat, 03 Oct 2026 10:23 AM (IST)

सीतामढ़ी के बैरगनिया में खेत में जंगली सूअर से फसल बचाने के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट ...और पढ़ें

खेत से शव की बरामदगी। फोटो जागरण

खेत से शव की बरामदगी। फोटो जागरण

HighLights

  1. पति-पत्नी सहित तीन लोगों की करंट लगने से मौत।

  2. जंगली सूअर से फसल बचाने को लगाया गया था तार।

  3. बैरगनिया के तकिया टोला में हुई दर्दनाक घटना।

सुमित कुमार, सीतामढ़ी। बैरगनिया प्रखंड की अक्ता पश्चिमी चकवा पंचायत के तकिया टोला वार्ड संख्या पांच में शनिवार की अहले सुबह खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के तकिया टोला निवासी मोहम्मद इस्लाम मंसूरी, उनकी पत्नी रुबैदा खातून और असमत अली के रूप में हुई है। वहीं घायल सैफ अली को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि फसल को जंगली सूअर से बचाने के लिए एक किसान ने खेत के चारों ओर कंटीले तार में बिजली का करंट प्रवाहित कर रखा था।

शनिवार की अहले सुबह करीब तीन से साढ़े चार बजे के बीच मोहम्मद इस्लाम मंसूरी की भैंस खुलकर भाग गई।

भैंस की तलाश में वह आसपास के खेतों में पहुंचे। इसी दौरान वह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

काफी देर तक पति के घर नहीं लौटने पर रुबैदा खातून उन्हें खोजने खेत की ओर पहुंचीं। जमीन पर पति को पड़ा देखकर वह उनके पास गईं और करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गईं।

इससे उनकी भी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के असमत अली समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

इसी दौरान असमत अली भी करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। सैफ अली भी हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए।

बैरगनिया थानाध्यक्ष अरविंद गिरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि खेत में जंगली सूअर से फसल बचाने के लिए बिजली का तार लगाया गया था। इसी की चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, दो बस चालकों की मौत