विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रबी सीजन में नहीं होगी उर्वरक की किल्लत, मुजफ्फरपुर में कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष टीम गठित

Published: Sun, 08 Nov 2026 12:42 PM (GMT+05:30)

Agriculture Department Bihar: कृषि विभाग ने रबी मौसम में किसानों को उर्वरक की किल्लत और कालाबाजारी रोकने के लिए मुजफ्फरपुर में एक विशेष जांच दल का गठन किया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. रबी मौसम में उर्वरक किल्लत और कालाबाजारी रोकने को सख्ती।

  2. मुजफ्फरपुर में विशेष जांच दल का गठन, निगरानी तेज।

  3. अधिक कीमत पर बिक्री पर कार्रवाई, किसानों को मिलेगी राहत।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Rabi Season Fertilizer Shortage: रबी मौसम में किसानों को उर्वरक की किल्लत और कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग ने पूरी तरह सख्ती बढ़ा दी है।

किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने और पूरे वितरण तंत्र पर पैनी निगरानी रखने के लिए जिलास्तरीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

यह विशेष दल जिले के विभिन्न प्रखंडों में उर्वरक बिक्री और वितरण व्यवस्था की औचक जांच करेगा।

विशेष जांच टीम

जिला कृषि पदाधिकारी भारत भूषण ने स्पष्ट किया है कि अधिक कीमत पर उर्वरक बेचने या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

इसके लिए गठित जांच दल में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (पश्चिमी) मुकेश कुमार, सहायक निदेशक (रसायन) दीपक कुमार और सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) शाहिद जमाल को शामिल किया गया है।

अधिकारियों का सहयोग

विभाग की ओर से यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी और कृषि समन्वयक इस जांच दल को पूरा सहयोग करेंगे।

किसी भी प्रखंड से उर्वरक की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना मिलते ही यह टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

किसानों को राहत

कृषि विभाग का मुख्य उद्देश्य रबी फसलों की बुआई के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना है।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है, जिससे किसानों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में किसानों को खाद-बीज से लेकर जमीन के कागजात तक की चिंता, सज्जन राय बने अध्यक्ष

यह भी पढ़ें- अब किसानों को खाद के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, एप से घर बैठे कर सकेंगे बुकिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।