विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर की बेटी ने रचा इतिहास, यूपी में 28 विज्ञानी अधिकारियों में बिहार से अकेली बनीं रोहिणी

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:53 PM (GMT+05:30)

मुजफ्फरपुर की डा. रोहिणी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 28 विज्ञानी अधिकारियों में बिहार से एकमात्र अभ्यर्थी ...और पढ़ें

इसमें AI जनरेटेड तस्वीर लगाई गई है।

इसमें AI जनरेटेड तस्वीर लगाई गई है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जुनून हो तो सफलता की राह खुद बन जाती है। मुजफ्फरपुर की बेटी डा. रोहिणी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से चयनित 28 विज्ञानी अधिकारियों में वह बिहार की इकलौती अभ्यर्थी हैं। उनकी इस उपलब्धि से मुजफ्फरपुर से लेकर पूरे बिहार तक खुशी और गर्व का माहौल है।

पहली कोशिश में मिली सफलता

शहर के गन्नीपुर मिश्रा टोला की रहने वाली डा. रोहिणी बचपन से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पहली ही कोशिश में यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि ने परिवार के साथ शहर का भी मान बढ़ाया है।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय से की पढ़ाई

डा. रोहिणी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उनकी माता शिक्षिका हैं। शैक्षणिक माहौल और अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का मुकाम हासिल किया।

मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

पांच नवंबर को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं डा. रोहिणी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 28 विज्ञानी अधिकारियों में बिहार से उनका अकेला चयन होना इस उपलब्धि को और खास बनाता है।

परिवार से लेकर शहर तक गर्व

डा. रोहिणी की सफलता से उनके परिवार और परिचितों में खुशी है। उनकी उपलब्धि उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर की इस बेटी ने अपनी कामयाबी से बिहार का नाम दूसरे राज्य में भी रोशन किया है।

यह भी पढ़ें- Entrance Exam : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित, दरभंगा के इन 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।