विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Entrance Exam : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित, दरभंगा के इन 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:19 PM (IST)

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को दरभंगा में आयोजित होगी। परीक्षा को निष्पक्ष ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए 28 नवंबर का दिन अहम होगा। इस दिन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो और परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण माहौल मिले, इसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। दरभंगा शहर में परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के साथ ही निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक परीक्षा

कक्षा छह सत्र 2027-28 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार के आदेश पर प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने की तैयारी की है।

केंद्रों के 100 मीटर तक निषेधाज्ञा

सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार गौरव ने सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश 28 नवंबर को सुबह सात बजे से परीक्षा प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान शांति भंग करने या परीक्षा में बाधा डालने के उद्देश्य से पांच या इससे अधिक लोगों के एक स्थान पर जुटने पर रोक रहेगी।

मोबाइल भी रहेगी रोक

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षार्थियों और परीक्षा कर्मियों को मोबाइल फोन, सेल्युलर फोन और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण परीक्षा केंद्रों के भीतर या निषिद्ध क्षेत्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। 

इन 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

दरभंगा शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में बीकेडी (जिला स्कूल), एमएल एकेडमी (ब्लाक-एक और बी), एमएआरएम उच्च विद्यालय, मारवाड़ी उच्च विद्यालय, मुकुन्दी चौधरी उच्च विद्यालय, सुंदरपुर बेला उच्च विद्यालय, आरएनएम बालिका उच्च विद्यालय, राज उच्च विद्यालय, बंसी दास मध्य विद्यालय, विद्यापति उच्च विद्यालय और सर्वोदय उच्च विद्यालय शामिल हैं।

इन गतिविधियों को मिलेगी छूट

निषेधाज्ञा के बावजूद प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, सरकारी पदाधिकारी, पुलिस और सैन्य कर्मियों तथा वैध पासधारकों को छूट रहेगी। इसके अलावा शवयात्रा, धार्मिक जुलूस और शादी-विवाह के कार्यक्रम भी प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में इनके लिए गरीबों की दुआ ही सबसे बड़ी फीस, मुफ्त पैरवी से दिला रहे न्याय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।