विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में बिट क्वाइन में बड़ा निवेश करने की सूचना पर छापा, दो से पूछताछ

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:32 PM (GMT+05:30)

दिल्ली से आई जांच एजेंसी ने मुजफ्फरपुर में बिट क्वाइन में बड़े निवेश और हवाला के पैसों के लेनदेन की सूचना पर 24 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की। खबड़ा से हिरासत में लिए गए दो युवकों से पूछताछ के बाद ठोस साक्ष्य न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया।

बिट क्वाइन में बड़े निवेश और हवाला के पैसों के लेनदेन की सूचना।(प्रतीकात्मक तस्वीर)

 बिट क्वाइन में बड़े निवेश और हवाला के पैसों के लेनदेन की सूचना।(प्रतीकात्मक तस्वीर)

संवाद सहयोगी, बैरिया (मुजफ्फरपुर)। बिट क्वाइन में बड़े निवेश और हवाला के पैसों के लेनदेन की सूचना पर दिल्ली से आई जांच एजेंसी की टीम ने मुजफ्फरपुर में 24 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की।

सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। हालांकि, जांच के दौरान बिट क्वाइन में निवेश से जुड़े ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर दोनों को छोड़ दिया गया। शहर के कई इलाकों में जांच के बाद शनिवार को टीम दिल्ली लौट गई।

हवाला के लेनदेन का मिला था इनपुट

बताया गया कि जांच एजेंसी को इनपुट मिला था कि बिट क्वाइन के माध्यम से हवाला के पैसों का लेनदेन किया जा रहा है। इसमें बड़े स्तर पर निवेश भी किया गया है। इस सूचना के आधार पर दिल्ली से टीम शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंची। यहां वरीय पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद सदर थाना पुलिस के सहयोग से खबड़ा में छापेमारी की गई।

दो युवकों से की गई पूछताछ

छापेमारी के दौरान टीम ने खबड़ा से दो युवकों को हिरासत में लिया। दोनों से बिट क्वाइन में निवेश और कथित लेनदेन को लेकर पूछताछ की गई। जांच के दौरान निवेश से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर शनिवार को दोनों को छोड़ दिया गया।

शहर के कई इलाकों में खंगाले गए ठिकाने

जांच एजेंसी की टीम ने खबड़ा के अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में भी छापेमारी की। करीब 24 घंटे से अधिक समय तक जांच और पूछताछ का सिलसिला चला। हालांकि, जिस मामले को लेकर टीम मुजफ्फरपुर पहुंची थी, उससे संबंधित ठोस जानकारी सामने नहीं आई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़े होने की सूचना

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर से भी जुड़े होने की जानकारी दी गई थी। इसी इनपुट पर जांच एजेंसी ने कार्रवाई की। एजेंसी की ओर से पुलिस को कुछ अहम जानकारी भी दी गई है। इस बिंदु पर आगे जांच की जा रही है। यदि कोई नया इनपुट मिलता है तो वरीय अधिकारियों के माध्यम से जांच एजेंसी को जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में डेढ़ साल का इंतजार खत्म, SKMCH के सुपर स्पेशियलिटी भवन में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।