विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोकामा गंगा रेल पुल पर NI कार्य पूरा, मुजफ्फरपुर में ट्रेनों की रफ्तार हुई सामान्य

Published: Mon, 05 Oct 2026 10:53 PM (GMT+05:30)

Muzaffarpur Train Speed News: मोकामा गंगा रेल पुल पर एनआइ कार्य पूरा होने से मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली ट्रेनों का ...और पढ़ें

अब मोकामा में कुल तीन रेल लाइनों की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

अब मोकामा में कुल तीन रेल लाइनों की सुविधा उपलब्ध हो गई है। 

HighLights

  1. एनआइ कार्य पूरा होने से ट्रेनों का परिचालन सामान्य।

  2. यात्रियों को मिली राहत, देरी और मार्ग परिवर्तन समाप्त।

  3. मोकामा में तीन रेल लाइनों की सुविधा उपलब्ध हुई।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Mokama Rail Bridge Update: मोकामा गंगा रेल पुल पर एनआइ (नन इंटरलाकिंग) कार्य पूरा होने से ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया है।

मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली सैकड़ों ट्रेनों के समय में सुधार आया है। काम चलने के कारण कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही थीं और कुछ के मार्ग बदले गए थे।

यात्रियों को मिली राहत

मार्ग परिवर्तन और देरी से मुजफ्फरपुर से पटना, दिल्ली, झारखंड और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी।

रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वी सर्किल कोलकाता गुरु प्रकाश ने नवनिर्मित पुल का निरीक्षण किया। प्राधिकार मिलते ही नए पुल पर रेल परिचालन शुरू कर दिया गया।

2400 करोड़ का प्रोजेक्ट

करीब 2400 करोड़ रुपये की लागत से बने इस दोहरे रेल पुल पर ट्रेनें अब रफ्तार भरने लगी हैं। यह पूरी परियोजना लगभग 15.5 किलोमीटर लंबी है। इसमें गंगा नदी पर बना 1.9 किलोमीटर का मुख्य पुल भी शामिल है।

तीन रेल लाइनों की सुविधा

नए पुल के चालू होने के बाद भी पुराने राजेंद्र सेतु पर ट्रेनों की आवाजाही जारी रहेगी। अब मोकामा में कुल तीन रेल लाइनों की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और भविष्य में नई ट्रेनें चलाने की क्षमता बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन, फिरोजपुर पूर्णिया एक्सप्रेस का शाहपुर पटोरी में ठहराव