विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के MIT में जूनियर से रैगिंग, कालर पकड़ा, बाल छोटे रखने की धमकी

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:17 PM (IST)

एमआईटी मुजफ्फरपुर में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर फार्मेसी छात्रों की रैगिंग और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर यूजीसी एंटी-रैगिंग सेल ने कॉलेज को 24 घंटे में कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा है।

मुजफ्फरपुर एमआईटी की यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

मुजफ्फरपुर एमआईटी की यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। एमआईटी में रैंगिंग से लेकर जूनियर के साथ मारपीट व धमकाने का मामला शांत नहीं हो रहा है। कालेज कैंपस में एक बार फिर सीनियर छात्रों ने जूनियर की रैगिंग की और उन्हें धमकाया।

फार्मेसी के जूनियर छात्रों को सीनियर ने डराया-धमकाया और कालर पकड़ लिया। उन्हें बाल छोटे रखने का दबाव बनाते हुए धमकी दी।

पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत यूजीसी के एंटी रैगिंग सेल से की है। इस आधार पर सेल ने एमआइटी को पत्र भेजकर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए इसकी रिपोर्ट से अवगत कराने के लिए पत्र भेजा है।

बताया जा रहा है कि फार्मेसी के जूनियर छात्रों के साथ सरेआम धमकी व बदसलूकी की घटना रविवार को हुई। उस दिन कालेज में एलुमनी मीट का आयोजन था। इसी कारण कैंपस में बच्चे पहुंचे थे।

अचनाक कुछ सीनियर छात्र विभाग में पहुंचे और जूनियर छात्रों को जबरन रोकते हुए धमकाने लगे। इस बीच एक जूनियर छात्र को बाल छोटे रखने के लिए धमकाया।

जब वह बचकर निकलने की कोशिश करने लगा तो सीनियर छात्रों ने उसका कालर पकड़ते हुए रोका और धमकी दी। बताते हैं कि कालेज प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद हरकत में आते हुए पत्र जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि पीड़ित छात्र पहुंचकर घटना की शिकायत कर सकते हैं। इस आधार पर कालेज में एंटी रैगिंग सेल की बैठक होगी और इसमें मामले की सुनवाई होगी। अगर पीड़ित छात्र दोषी की पहचान करता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी कराई जाएगी।

मारपीट के मामले में अब तक नहीं हो सका निर्णय

कालेज कैंपस में पिछले दो महीने में हुए मारपीट के दो से तीन मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। अनुशासन समिति में मामला लंबित है। समिति की दो बार सुनवाई हो चुकी है।

बताते हैं कि मारपीट के मामले में गंभीर आरोप हैं। ऐसे में कालेज प्रशासन सख्त कार्रवाई कर सकता है। इसी सप्ताह अनुशासन समिति की बैठक बुलाई जा सकती है।

इसमें दोषियों पर ब्लैक डाट से लेकर आर्थिक जुर्माना व कालेज से निष्कासन तक की कार्रवाई हो सकती है। दूसरी ओर संस्थान में 28 को अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी होनी है।

यह भी पढ़ें- बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए मौका, यूथ फेस्टिवल में हुनर दिखाने को अगले माह होगा ट्रायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।