पॉवर लिफ्िटग में लगातार तीन बार हिस्सा ले देश के लिए ला चुकी है मेंडल,अब बिहार में भी बिखेरेंगी अपनी प्रतिभा
नरकटियागंज, पावर लि¨फ्टग में अंतर्राष्ट्रीय चैंपियन रही राजस्थान उदयपुर की महिला खिलाड़ी राजकुमारी यादव अब बिहार में अपनी प्रतिभाओं से नई पीढ़ी की रोशन करेंगी।
मुजफ्फरपुर। नरकटियागंज, पावर लि¨फ्टग में अंतर्राष्ट्रीय चैंपियन रही राजस्थान उदयपुर की महिला खिलाड़ी राजकुमारी यादव अब बिहार में अपनी प्रतिभाओं से नई पीढ़ी की रोशन करेंगी। उनके अनुसार यहां की लड़कियां अगर कुछ करना और सीखना चाहेंगी तो वे इसके लिए समय निकालने की भरपूर कोशिश करेंगी। वे इन दिनों नरकटियागंज आई हुई हैं। उनके यहां आगमन पर प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया। वे नरकटियागंज के अपने एक मित्र कुणाल श्रीवास्तव उर्फ बिक्की के यहां ठहरी हैं। मुलाकात के क्रम में उन्होंने बताया कि देवश्री प्रोडक्शन के बैनर तले उनपर एक बायोपिक ़िफल्म भी बन रही है, जिसके सिलसिले में वे यहां पहुंची हैं। अगले माह से इसकी शू¨टग आरंभ होगी। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राजकुमार यादव बताती हैं कि बिहार में जो उन्हें सम्मान मिला है, इसके लिए प्रशंसकों को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। राजकुमारी ने बताया कि वे भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जितना चाहती हैं। उनका सपना है कि ओलंपिक में भारत की ओर से भाग लेकर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर सकूं। एक महिला होने के नाते उन्होंने हमेशा उनसभी लड़कियों को प्रोत्साहित किया है, जो किसी भी क्षेत्र में मुकाम हासिल करना चाहती है। ़िफलहाल बिहार में हूँ तो यदि बिहार की लड़कियां चाहे तो उन्हें भी प्रशिक्षित कर सकती हूँ। पॉवर लि¨फ्टग में लगातार तीन बार भारत को दिलाया अंतर्राष्ट्रीय मेडल
राजकुमारी यादव राजस्थान के उदयपुर जिले की मूल निवासी हैं। वह पॉवर लि¨फ्टग में लगातार तीन बार अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में हिस्सा लेकर भारत के लिए मेडल ला चुकी हैं। राजकुमारी ने बतौर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में सबसे पहले वर्ष 2014 में झारखंड के जमशेदपुर में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद वह वर्ष 2015 में हांगकांग और वर्ष 2016 में उदयपुर में ही भाग लेकर भारत के लिए मेडल जीता। वे अबतक कुल छह बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। साथ ही बतौर खिलाड़ी के रूप में राजकुमारी ने अपने अबतक के इस स़फर में राष्ट्रीय स्तर पर कई बार भारत के लिए मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इससे पहले वर्ष 2013 में उन्हें वेस्टजोंन का स्ट्रांग वीमेन का ़िखताब मिला। हाल ही में उन्हें राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वर्ष 2017 के वीमेन ऑ़फ द इयर के ़िखताब से सम्मानित किया है।