Move to Jagran APP

Bihar Politics: जानिए कौन हैं 12 मनोनीत MLC की लिस्ट में शामिल घनश्याम ठाकुर, ऐसी रही है इनकी राजनीतिक यात्रा

BJP List of MLC candidates in Bihar विधान परिषद सदस्य मनोनीत हुए भाजपा नेता घनश्याम ठाकुर। 1982 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के लिए लगातार करते रहे काम। नौ वर्षों तक पार्टी के जिलाध्यक्ष पद को संभाला वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य। जानिए पूरी राजनीतिक यात्रा...

By Murari KumarEdited By: Published: Wed, 17 Mar 2021 04:11 PM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 12:29 PM (IST)
Bihar Politics: जानिए कौन हैं 12 मनोनीत MLC की लिस्ट में शामिल घनश्याम ठाकुर, ऐसी रही है इनकी राजनीतिक यात्रा
विधान परिषद सदस्य मनोनीत हुए भाजपा नेता घनश्याम ठाकुर। (फाइल फोटो)

मधुबनी, जागरण संवाददाता। नौ वर्षों तक भाजपा के मधुबनी जिलाध्यक्ष रह चुके घनश्याम ठाकुर को विधान परिषद सदस्य मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन की घोषणा होते ही जिले के भाजपाईयों में खुशी की लहर है। मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड के परजुआर रामनगर निवासी घनश्याम ठाकुर का जन्म 1965 में हुआ। बचपन से ही आरएसएस से प्रभावित थे। महज पंद्रह साल की उम्र में 1980 में इन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रशिक्षण प्राप्त किया और 1982 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। तब से वे लगातार भाजपा में विभिन्न पदों पर कार्य करते रहे हैं। अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत इन्होंने पार्टी के पंचायत अध्यक्ष पद से की।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: Darbhanga: गम भुलाने को मदरसा सदर ने पकड़ा था प्‍याला, लोगों ने समझा ये हैंं पीने के शौकीन, VIDEO Viral

 1985 से 1987 तक अपने गृह पंचायत परजुआर के अध्यक्ष रहे। 1987 से 1990 तक बेनीपट्टी के भाजपा मंडल मंत्री, 1990 से 1994 तक बेनीपट्टी के भाजपा मंडल महामंत्री रहे। 1995 में बेनीपट्टी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन असफल रहे। 1995 से 1997 तक भाजपा के मधुबनी जिला मंत्री रहे। 1997 से 2000 तक युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, 2000 से 2003 तक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, 2003 से 2005 तक भाजपा जिला महामंत्री और 2005 से 2010 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। 2010 से 2013 तक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं झंझारपुर के जिला प्रभारी का दायित्व संभाला। 2013 से 2015 तक उत्तर प्रदेश, छत्तिसगढ़ एवं दिल्ली चुनाव में क्षेत्रीय प्रभारी का जिम्मा संभाला। 2015 से 2019 तक पुन: मधुबनी के भाजपा जिलाध्यक्ष रहे। घनश्याम ठाकुर वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं केवटी विधानसभा प्रभारी हैं।

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur Nagar Nigam:डेढ़ दर्जन पार्षदों ने 20 मार्च को बुलाई निगम बोर्ड की विशेष बैठक

यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Death Case: आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, संजय लीला भंसाली और एकता कपूर ने दिए गलत तथ्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.