विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिजर्वेशन की टेंशन खत्म, दीपावली और छठ के बीच हावड़ा से गोरखपुर और बेतिया के लिए स्पेशल ट्रेन

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:46 PM (IST)

Bihar Festival Trains: रेलवे ने दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए हावड़ा से गोरखपुर ...और पढ़ें

रेलवे ने हावड़ा से गोरखपुर और बेतिया के बीच दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का बड़ा निर्णय लिया है।

रेलवे ने हावड़ा से गोरखपुर और बेतिया के बीच दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का बड़ा निर्णय लिया है।

HighLights

  1. दीपावली-छठ के लिए हावड़ा से गोरखपुर-बेतिया स्पेशल ट्रेनें।

  2. तीन-तीन ट्रिप चलेंगी अनारक्षित ट्रेनें, भीड़ होगी कम।

  3. मुजफ्फरपुर सहित कई स्टेशनों पर मिलेगा पांच मिनट का ठहराव।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Diwali Chhath Special Train: दीपावली व छठ के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत की खबर सामने आई है।

बंगाल से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को अब ट्रेन में रिजर्वेशन की लंबी टेंशन से छुटकारा मिलने वाला है।

पर्व के दौरान अतिरिक्त भीड़ के दबाव को कम करने के लिए रेलवे ने हावड़ा से गोरखपुर और बेतिया के बीच दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का बड़ा निर्णय लिया है।

तीन-तीन ट्रिप परिचालन

दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। दोनों विशेष ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तिथियों में तीन-तीन ट्रिप के रूप में किया जाएगा।

इससे बिहार आने और वापस लौटने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। राहत की बात यह है कि ये दोनों ट्रेनें मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भी रुकेंगी और यहां इनका पांच मिनट का निर्धारित ठहराव दिया गया है।

हावड़ा से गोरखपुर ट्रेन

ट्रेन संख्या 03037 हावड़ा-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 11, 13 और 14 नवंबर को हावड़ा से रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03038 गोरखपुर-हावड़ा स्पेशल 12, 14 और 15 नवंबर को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी।

हावड़ा से यह ट्रेन रात 23:45 बजे खुलकर अगले दिन शाम 18:15 बजे गोरखपुर पहुँचेगी। वापसी में गोरखपुर से रात 20:35 बजे चलकर अगले दिन शाम 15:40 बजे हावड़ा पहुँचेगी।

प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

यह ट्रेन मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसका ठहराव बर्द्धमान, आसनसोल, जसीडीह, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, एकमा, सिवान, भटनी और देवरिया सदर समेत अन्य स्टेशनों पर होगा।

इन सभी जगहों के यात्रियों को इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से सीधा लाभ मिलेगा। पर्व के समय जनरल डिब्बों में सफर करने वाले यात्रियों को इससे काफी आसानी होगी।

हावड़ा-बेतिया स्पेशल ट्रेन

दूसरी तरफ ट्रेन संख्या 03039 हावड़ा-बेतिया अनारक्षित स्पेशल 12, 13 और 14 नवंबर को हावड़ा से चलाई जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03040 बेतिया-हावड़ा स्पेशल 13, 14 और 15 नवंबर को बेतिया से खुलेगी।

हावड़ा से यह ट्रेन शाम 17:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08:30 बजे बेतिया पहुंचेगी। वापसी में बेतिया से सुबह 09:00 बजे खुलकर अगले दिन रात 01:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

रूट और कोच विवरण

इस बेतिया स्पेशल ट्रेन का ठहराव बर्द्धमान, आसनसोल, जसीडीह, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों पर सुनिश्चित किया गया है।

रेलवे के आधिकारिक विवरण के अनुसार, दोनों अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच और दो एसएलआरडी कोच शामिल होंगे। ये दोनों ट्रेनें मेल और एक्सप्रेस श्रेणी के अंतर्गत ही संचालित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई और हावड़ा रूट पर खत्म होगा वेटिंग का झंझट, पटरी पर उतरेंगे 21000 से ज्यादा नए आधुनिक ट्रेन कोच

यह भी पढ़ें- छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन, 10-12 नवंबर को लुधियाना-सहरसा के बीच चलेगी; 4 राज्यों के 25 स्टेशन होंगे कनेक्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।