विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार से मुंबई, अहमदाबाद व एर्णाकुलम के लिए स्पेशल ट्रेनें, मुजफ्फरपुर होकर चलेंगी 5 गाड़ियां

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:00 AM (IST)

Bihar Special Trains Muzaffarpur Junction: छठ पर्व के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुजफ्फरपुर होकर मुंबई, अहमदाबाद और एर्णाकुलम के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें सहरसा, बरौनी और जयनगर से कुल पांच ट्रेनें शामिल हैं।

जयनगर से उधना के लिए दो स्पेशल ट्रेनें भी मुजफ्फरपुर होकर चलेंगी।

जयनगर से उधना के लिए दो स्पेशल ट्रेनें भी मुजफ्फरपुर होकर चलेंगी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur To Mumbai Ahmedabad Special Train: छठ पर्व के बाद ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ और वेटिंग की समस्या को देखते हुए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर जंक्शन से होकर गुजरने वाली और यहां ठहराव वाली तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनमें सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल, बरौनी से एर्णाकुलम और बरौनी से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।

इसके अलावा जयनगर से उधना के लिए दो स्पेशल ट्रेनें भी मुजफ्फरपुर होकर चलेंगी। इससे मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने गुरुवार को जानकारी दी।

स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 05525 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 20 नवंबर को सहरसा से रात 9:45 बजे खुलेगी और 21 नवंबर को रात 2:25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

यहां से हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर और डीडीयू होते हुए यह ट्रेन 22 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 05223 बरौनी-एर्णाकुलम स्पेशल 21 नवंबर को रात 11:00 बजे बरौनी से रवाना होगी और 22 नवंबर को रात 1:20 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी, जो हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर और डीडीयू के रास्ते 24 नवंबर को सुबह 7:00 बजे एर्णाकुलम पहुंचेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 05225 बरौनी-अहमदाबाद स्पेशल 22 नवंबर को रात 11:00 बजे बरौनी से खुलेगी, 23 नवंबर को रात 1:20 बजे मुजफ्फरपुर आएगी और 24 नवंबर को सुबह 10:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

जयनगर से उधना के लिए दो स्पेशल ट्रेनें

जयनगर से उधना के लिए भी दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जो मुजफ्फरपुर होकर गुजरेंगी। गाड़ी संख्या 09074 जयनगर-उधना स्पेशल 24 नवंबर को सुबह 9:00 बजे जयनगर से खुलेगी और दोपहर 2:40 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 09072 जयनगर-उधना स्पेशल उसी दिन (24 नवंबर) सुबह 11:30 बजे खुलेगी और शाम 4:35 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। ये दोनों ट्रेनें हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर और आरा होते हुए उधना जाएंगी।

यह भी पढ़ें- चक्रवात ‘अकवान’ का असर: कई ट्रेनें री-शिड्यूल और रद, टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत भी प्रभावित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।