चक्रवात ‘अकवान’ का असर: कई ट्रेनें री-शिड्यूल और रद, टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत भी प्रभावित
चक्रवात 'अकवान' के संभावित प्रभाव के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द और पुनर्निर्धारित किया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें, क्योंकि टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत सहित कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

दक्षिण पूर्व रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेल परिचालन में बड़ा बदलाव किया है।
HighLights
चक्रवात 'अकवान' के कारण रेल परिचालन में बड़ा बदलाव।
टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 20 नवंबर को रद्द।
कई ट्रेनें रद्द और पुनर्निर्धारित, यात्री स्थिति जांचें।
जासं, जमशेदपुर। चक्रवात ‘अकवान’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेल परिचालन में बड़ा बदलाव किया है।
इसके तहत टाटानगर से ब्रह्मपुर के बीच चलने वाली 20891-20892 वंदे भारत एक्सप्रेस को 20 नवंबर को रद कर दिया गया है।
इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद करने के साथ-साथ कई ट्रेनों को री-शिड्यूल (पुनर्निर्धारित) करने का निर्णय लिया है। री-शिड्यूल की गई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन घंटे से लेकर 11 घंटे तक की देरी से चलेंगी।
गुरुवार को रेलवे प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 19, 20 और 21 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली विभिन्न ट्रेनों का परिचालन इससे प्रभावित होगा।
प्रभावित होने वाली गाड़ियों में हावड़ा, शालीमार, भुवनेश्वर, पुरी, विशाखापत्तनम और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन और समय-सारणी की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पर अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
रेलवे के अनुसार, जो ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से पहले ही रवाना हो चुकी हैं, उन्हें रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा, जबकि जो ट्रेनें अभी प्रारंभिक स्टेशन से रवाना नहीं हुई हैं, उन्हें पुनर्निर्धारित समय पर चलाया जाएगा।
रद रहने वाली प्रमुख ट्रेनें:
- 68446 पारादीप-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
- 68445 भुवनेश्वर-पारादीप एक्सप्रेस
- 68433 भुवनेश्वर-गुनुपुर एक्सप्रेस
- 68434 गुनुपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
- 68420 पारादीप-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
- 68419 भुवनेश्वर-पारादीप एक्सप्रेस
- 20841 भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
- 20842 विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर वंदे भारत एक्सप्रेस
- 22819 भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस
- 22820 विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
- 22883 पुरी-यशवंतपुर गरीब रथ एक्सप्रेस
- 68403 खुर्दा रोड-पुरी एक्सप्रेस
- 68404 पुरी-खुर्दा रोड एक्सप्रेस
- 68450 दासपल्ला-पुरी एक्सप्रेस
- 68449 पुरी-दासपल्ला एक्सप्रेस
- 68421 अंगुल-पुरी एक्सप्रेस
- 68422 पुरी-अंगुल एक्सप्रेस
- 68413 तालचेर-पुरी एक्सप्रेस
- 68414 पुरी-तालचेर एक्सप्रेस
- 18401 बड़गढ़-पुरी एक्सप्रेस
- 18402 पुरी-बड़गढ़ एक्सप्रेस
- 68441 जेरंग-पुरी एक्सप्रेस
- 68442 पुरी-जेरंग एक्सप्रेस
- 22895 हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस
- 22896 पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
- 20891 टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
- 20892 ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस
- 68410 पुरी-खुर्दा रोड एक्सप्रेस
- 68409 खुर्दा रोड-पुरी एक्सप्रेस
- 18417 पुरी-गुनुपुर एक्सप्रेस
- 18418 गुनुपुर-पुरी एक्सप्रेस
- 68411 भुवनेश्वर-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस
- 68412 ब्रह्मपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
- 58532 विशाखापत्तनम-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस
- 58531 ब्रह्मपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस
- 18017 विजयनगरम-पुरी एक्सप्रेस
- 18018 पुरी-विजयनगरम एक्सप्रेस
री-शिड्यूल होने वाली प्रमुख ट्रेनें:
- 15227 बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: 11 घंटे
- 18046 चेन्नई सेंट्रल-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस: 10 घंटे
- 20838 जूनागढ़ रोड-भुवनेश्वर सुपरफास्ट: 10 घंटे
- 22503 कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस: 9 घंटे
- 22973 गांधीधाम-पुरी सुपरफास्ट: 8 घंटे 30 मिनट
- 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हिराकुंड एक्सप्रेस: 8 घंटे 30 मिनट
- 18448 जगदलपुर-पुरी-भुवनेश्वर विशेष ट्रेन: 8 घंटे
- 12246 बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 5 घंटे 30 मिनट
- 12704 सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस: 5 घंटे
- 22888 बेंगलुरु-हावड़ा हमसफर एक्सप्रेस: 4 घंटे
- 12864 बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस: 4 घंटे
- 12663 हावड़ा-तिरुचिरापल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 11 घंटे
- 12863 हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 6 घंटे
- 18463 भुवनेश्वर-साईंनगर शिरडी प्रशांति एक्सप्रेस: 6 घंटे 30 मिनट
- 18047 शालीमार-विशाखापत्तनम अमरावती एक्सप्रेस: 6 घंटे
- 18117 राउरकेला-गुनुपुर राज्यरानी एक्सप्रेस: 5 घंटे
- 12839 हावड़ा-चेन्नई मेल: 5 घंटे 30 मिनट
- 22644 पटना-एर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 5 घंटे
- 15646 सिलचर-चेन्नई एक्सप्रेस: 4 घंटे
- 08045 शालीमार-चेन्नई विशेष ट्रेन: 4 घंटे
- 12837 हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस: 4 घंटे
- 18451 हटिया-पुरी एक्सप्रेस: 4 घंटे
- 18426 दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस: 4 घंटे
- 18303 संबलपुर-पुरी इंटरसिटी एक्सप्रेस: 4 घंटे
- 17015 भुवनेश्वर-सिकंदराबाद विशाखा एक्सप्रेस: 3 घंटे
- 22504 डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस: 3 घंटे