अमृतसर कोलकाता और मुंबई से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, मुजफ्फरपुर रूट को भी राहत
Chhath Special Trains: दीपावली और छठ पर्व के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Special Trains: दीपावली और छठ पर्व के समापन के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है।
पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न रेलखंडों से गुजरने वाली ये स्पेशल ट्रेनें नवंबर माह के अंत तक अलग-अलग निर्धारित तिथियों में चलाई जाएंगी। इस फैसले से मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।
मुजफ्फरपुर रूट की प्रमुख ट्रेनें
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 04624 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को और 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 03141 कोलकाता-गोरखपुर स्पेशल 13 नवंबर को तथा ट्रेन संख्या 03142 गोरखपुर-कोलकाता स्पेशल 14 नवंबर को संचालित की जाएगी। ये ट्रेनें नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी मार्ग से होकर गुजरेंगी।
मुंबई और अन्य शहरों के लिए सुविधा
हाजीपुर-बरौनी-कटिहार और किउल-झाझा रूट से भी कई प्रमुख शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का विस्तार किया गया है। ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वहीं, कानपुर-गुवाहाटी और कटिहार-अमृतसर रूट पर भी नवंबर के अंत तक ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा।
मुजफ्फरपुर रूट की प्रमुख ट्रेनें
- 04624 अमृतसर-कोलकाता 25 नवंबर तक, प्रत्येक बुधवार
- 04623 कोलकाता-अमृतसर 28 नवंबर तक, प्रत्येक शनिवार
- 03141 कोलकाता-गोरखपुर 13 नवंबर
- 03142 गोरखपुर-कोलकाता 14 नवंबर
यह भी पढ़ें- नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल रूट से होगा आवागमन