विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सप्तक्रांति एक्सप्रेस सहित 20 ट्रेनों से छिनेगा सुपरफास्ट का दर्जा, 1 जनवरी से नए नंबर से चलेगी ट्रेन

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:21 PM (IST)

Saptakranti Express Train Number Change:रेलवे ने सप्तक्रांति एक्सप्रेस सहित 20 ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटा दिया है, क्योंकि अत्यधिक ...और पढ़ें

इनके नए नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

इनके नए नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

HighLights

  1. सप्तक्रांति एक्सप्रेस सहित 20 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा समाप्त।

  2. अत्यधिक ठहरावों के कारण ट्रेनों की गति हुई थी प्रभावित।

  3. 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे ट्रेनों के नए नंबर।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Saptakranti Express, East Central Railway: ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और यात्रा का समय कम करने के बजाय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है।

अत्यधिक ठहराव के कारण गति प्रभावित होने पर रेलवे ने स्टापेज कम करने के बजाय ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा ही समाप्त कर दिया है।

पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए चलने वाली लोकप्रिय सप्तक्रांति एक्सप्रेस सहित कुल 20 ट्रेनों को सुपरफास्ट से सामान्य श्रेणी में डाल दिया गया है। इसके साथ ही इनके नए नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

बदले जाएंगे नंबर

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, इन ट्रेनों के नंबर अलग-अलग तिथियों से बदल जाएंगे। मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन संख्या 12557 अब 15577 और वापसी में 12558 के बदले अब 15578 नंबर से संचालित होगी। दोनों ट्रेनों के ये नए नंबर आगामी एक जनवरी 2027 से प्रभावी होंगे।

Indian Railways saptakranti express 20 trains losing superfast tag

बढ़ता गया स्टापेज

नियमों के मुताबिक सुपरफास्ट का दर्जा उन ट्रेनों को मिलता है जिनकी औसत गति मानक के अनुरूप हो। हालांकि, लगातार बढ़ते ठहराव और माननीयों के दबाव के कारण कई ट्रेनों के स्टापेज बढ़ते गए, जिससे उनकी गति धीमी हो गई।

इन ट्रेनों के भी बदलेंगे नंबर 

रेलवे के आदेश के अनुसार, दरभंगा-जालंधर सिटी ट्रेन 22551 का नया नंबर 15541 व वापसी में 22552 का 15542 होगा। हावड़ा-धनबाद 22387 अब 13387 व धनबाद-हावड़ा 22388 अब 13388 नंबर से चलेगी। पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ 22355 का नया नंबर 13255 व वापसी ट्रेन 22356 का 13256 होगा।

रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन 12545 अब 15545 व वापसी में 12546 अब 15546 नंबर से चलेगी। राजगीर-नई दिल्ली 12391 का नया नंबर 13291 व वापसी में 12392 का 13292 होगा। पटना-रांची 12365 अब 13265 व रांची-पटना 12366 अब 13266 नंबर से चलेगी। इसके अलावा इस्लामपुर-नई दिल्ली, टाटानगर-कटिहार व एर्नाकुलम-पटना सहित अन्य ट्रेनों के नंबर भी बदले जाएंगे। रेलवे ने संबंधित मंडलों को नए नंबर के अनुसार कार्रवाई का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- बिहार-यूपी जाने वालों को बड़ा तोहफा: बिना रिजर्वेशन सीधे यात्रा के लिए पूर्व रेलवे चलाएगा 5 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

ट्रेनों के स्टापेज होने से हर तरफ के लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होती है। स्टापेज तो लोगों की लोकप्रिय मांग है इसको खारिज नहीं किया जा सकता। इससे ट्रेनों की रफ्तार पर कोई अंतर नहीं पड़ेगा, ट्रेनें समय से चल रहीं।

-

सरस्वती चंद्र, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्व मध्य रेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।