विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर रेल मंडल के कोचिंग डिपो में लगेंगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ेगी

Published: Fri, 13 Nov 2026 07:11 PM (GMT+05:30)

East Central Railway Surveillance: समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत मुजफ्फरपुर सहित सभी प्रमुख कोचिंग डिपो अब हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से ...और पढ़ें

सीसीटीवी कैमरे लगने से कोचिंग डिपो में चल रहे वास्तविक कार्यों की मॉनिटरिंग हो पाएगी।

सीसीटीवी कैमरे लगने से कोचिंग डिपो में चल रहे वास्तविक कार्यों की मॉनिटरिंग हो पाएगी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Samastipur Rail Division: समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले मुजफ्फरपुर सहित सभी प्रमुख कोचिंग डिपो अब हाईटेक सीसीटीवी कैमरों की जद में होंगे।

रेलवे प्रशासन ने इन डिपो की सुरक्षा और कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए करीब 2 करोड़ 8 लाख 74 हजार रुपये खर्च करने की योजना तैयार की है।

इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद उच्चाधिकारी डिपो के भीतर होने वाली हर गतिविधि की सीधा और सख्त निगरानी कर सकेंगे।

कागजी बिल और लापरवाही पर लगाम

सीसीटीवी कैमरे लगने से कोचिंग डिपो में चल रहे वास्तविक कार्यों की मॉनिटरिंग बेहद आसान हो जाएगी। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कर्मचारी समय पर अपने कार्यालय पहुंच रहे हैं या नहीं और धरातल पर काम हो रहा है या केवल कागजों पर ही बिल बनाए जा रहे हैं।

ट्रेनों की साफ-सफाई, तकनीकी रखरखाव और मरम्मत से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों पर तीसरी आंख की पैनी नजर बनी रहेगी, जिससे कार्यप्रणाली में होने वाली अनियमितताओं पर पूरी तरह अंकुश लगेगा।

विवाद सुलझाने में मिलेगी मदद

कोचिंग डिपो में चौबीसों घंटे ट्रेनों के मेंटेनेंस और संटिंग से जुड़े संवेदनशील कार्य संचालित होते रहते हैं। ऐसे में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित होने से किसी भी अप्रिय घटना, दुर्घटना या आपसी विवाद की स्थिति में रिकॉर्डेड फुटेज के जरिए वास्तविक स्थिति का पता लगाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

रेलवे की ओर से इस महत्वपूर्ण परियोजना को धरातल पर उतारने की विभागीय प्रक्रिया पिछले महीने ही शुरू कर दी गई है, जिसके पूर्ण होते ही सभी कोचिंग डिपो में कैमरे लगाने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Indian Railways : छठ महापर्व पर यात्रियों को राहत, रेलवे ने नवंबर में चलाई हैं 1100 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।