विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे कैंपस में धुआं उठने से पहले ही बजेगा अलार्म, मुजफ्फरपुर समेत तीन स्टेशनों पर बड़ी पहल

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:00 AM (IST)

Muzaffarpur Junction Safety: समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बापूधाम मोतिहारी में रेलवे परिसरों में आग लगने की घटनाओं को ...और पढ़ें

इसके लिए पूर्व मध्य रेल और समस्तीपुर रेल मंडल स्तर से सात करोड़ छह लाख रुपये से अधिक की योजना तैयार की गई है।

इसके लिए पूर्व मध्य रेल और समस्तीपुर रेल मंडल स्तर से सात करोड़ छह लाख रुपये से अधिक की योजना तैयार की गई है।

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मोतिहारी में स्वचालित अग्नि पहचान प्रणाली स्थापित।

  2. प्रणाली आग के शुरुआती संकेतों को तुरंत पहचानकर अलर्ट करेगी।

  3. संवेदनशील उपकरणों की सुरक्षा और दूर से निगरानी संभव होगी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Railway Fire Detection Alarm: रेलवे परिसरों में आग लगने की घटनाओं को रोकने और समय रहते खतरे की पहचान करने के लिए समस्तीपुर मंडल में बड़ी पहल की जा रही है।

मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बापूधाम मोतिहारी के संबंधित रेल अनुभागों में स्वचालित अग्नि पहचान एवं अलार्म प्रणाली (एएफडीएएस) लगाई जाएगी।

इसके लिए पूर्व मध्य रेल और समस्तीपुर रेल मंडल स्तर से सात करोड़ छह लाख रुपये से अधिक की योजना तैयार की गई है।

आग से सुरक्षा

इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य आग लगने से पहले ही उसके शुरुआती संकेतों को पकड़कर संबंधित रेलकर्मियों को तुरंत सतर्क करना है।

तारों के असामान्य रूप से गर्म होने, धुआं उठने या आग की शुरुआती स्थिति बनने पर ही सेंसर बज उठेगा। इससे समय रहते बिजली आपूर्ति बंद करने और आग पर काबू पाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकेंगे।

अत्याधुनिक अलार्म सिस्टम

खासकर सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के संवेदनशील उपकरणों और परिसरों में आग से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद मिलेगी।

यह काम समस्तीपुर मंडल के एएसटीई समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बापूधाम मोतिहारी के अधीन आने वाले अनुभागों में कराया जाएगा।

इसमें लेजर आधारित एस्पिरेशन स्मोक डिटेक्टर लगाया जाएगा, जो हवा में धुएं के बेहद सूक्ष्म कणों की पहचान कर सकेगा।

दूर से निगरानी

सिस्टम में हीट-स्मोक सेंसर, यूवी-आईआर फ्लेम डिटेक्टर और विशेष हीट सेंसिंग केबल भी लगाए जाएंगे। इस पूरे सिस्टम को मंडलीय नियंत्रण कक्ष से सीधे जोड़ने का प्रावधान किया गया है। इससे संबंधित अधिकारी दूर बैठकर भी आग से जुड़े अलार्म और किसी भी तकनीकी खराबी की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- बिहार में छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे स्टेशनों पर मिलेगा ठहरने से लेकर खाने-पीने तक का इंतजाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।