विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई दिल्ली और दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से 8 तक नहीं आएंगे पार्सल, मुजफ्फरपुर में भी रोक की तैयारी

Published: Thu, 05 Nov 2026 09:53 PM (IST)

Northern Railway Parcel Services: उत्तर रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व पर भीड़ प्रबंधन के लिए 5 से 8 नवंबर ...और पढ़ें

5 से 8 नवंबर तक सभी प्रकार की पार्सल बुकिंग और परिवहन पर रोक लगा दी गई है। फाइल फोटो

5 से 8 नवंबर तक सभी प्रकार की पार्सल बुकिंग और परिवहन पर रोक लगा दी गई है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Delhi Railway Parcel Ban: दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।

यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के तहत नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, आनंद विहार टर्मिनल, हजरत निजामुद्दीन और लुधियाना जंक्शन पर 5 से 8 नवंबर तक सभी प्रकार की पार्सल बुकिंग और परिवहन पर रोक लगा दी गई है। इसमें लीज पर संचालित होने वाली पार्सल सेवाएं भी शामिल हैं।

कारोबारियों की बढ़ेगी चिंता

उत्तर रेलवे द्वारा पार्सल सेवाओं पर लगाए गए इस अस्थायी प्रतिबंध का सीधा असर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भी दिखाई देगा। दिल्ली और आसपास के प्रमुख शहरों से मुजफ्फरपुर आने तथा यहाँ से भेजे जाने वाले व्यावसायिक पार्सल की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रहेगी।

त्योंहारी सीजन के इस व्यस्त समय में अगले चार दिनों तक पार्सल सेवा ठप रहने से स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और सामान्य लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मुजफ्फरपुर में भी तैयारी

त्योहारों के दौरान प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त दबाव को देखते हुए मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भी पार्सल सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने पर विचार चल रहा है।

पार्सल की लोडिंग और अनलोडिंग के दौरान प्लेटफॉर्म पर होने वाली अव्यवस्था से यात्रियों को बचाने के लिए रेल प्रशासन यह कदम उठा सकता है। यदि मुजफ्फरपुर में भी प्रतिबंध लागू होता है तो कारोबारियों को अपने सामान के परिवहन के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाशने होंगे।

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-पटना आरक्षित वंदे भारत स्पेशल प्रयागराज होकर चलेगी, 20 कोच की ट्रेन से त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।