विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा पर रेलवे का बड़ा फैसला, मुजफ्फरपुर सहित 13 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक

Published: Sat, 07 Nov 2026 07:15 PM (GMT+05:30)

Platform Ticket Sale Banned: छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने मुजफ्फरपुर सहित समस्तीपुर ...और पढ़ें

एटीवीएम और रेलवन एप के माध्यम से भी प्लेटफार्म टिकट जारी नहीं किए जाएंगे।

एटीवीएम और रेलवन एप के माध्यम से भी प्लेटफार्म टिकट जारी नहीं किए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Samastipur Division Platform Ticket: छठ महापर्व पर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।

पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर समेत 13 प्रमुख स्टेशनों पर 16 से 26 नवंबर तक प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर रोक रहेगी।

इस दौरान टिकट काउंटर के साथ एटीवीएम और रेलवन एप के माध्यम से भी प्लेटफार्म टिकट जारी नहीं किए जाएंगे।

टिकट बुकिंग पर रोक

रेलवे ने यूटीएस सिस्टम में आवश्यक बदलाव करने का निर्देश दिया है ताकि प्रतिबंधित अवधि में इन माध्यमों से टिकट की बुकिंग नहीं हो सके।

पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय हाजीपुर की ओर से जारी आदेश में इसकी जानकारी दी गई है।

समस्तीपुर मुजफ्फरपुर पूर्णिया कोर्ट सहरसा बापूधाम मोतिहारी रक्सौल सीतामढ़ी दरभंगा मधुबनी सकरी लहेरियासराय बेतिया और जयनगर स्टेशनों पर यह व्यवस्था लागू रहेगी।

भीड़ कम करना उद्देश्य

रेलवे के अनुसार प्लेटफार्म पर अनावश्यक भीड़ कम करना इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य है। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने स्वजन को ट्रेन पर चढ़ाने और उतारने के लिए स्टेशन पहुंचते हैं।

ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के समय भीड़ बढ़ने से सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में काफी परेशानी होती है।

जरूरतमंदों को मिलेगी छूट

बुजुर्ग अशिक्षित और महिला यात्रियों की सहायता के लिए स्टेशन आने वाले व्यक्तियों को इस प्रतिबंध से छूट देने का प्रावधान रखा गया है। ऐसे मामलों में स्टेशन प्रशासन द्वारा जरूरत के अनुसार लोगों को विशेष छूट दी जा सकती है।

समस्तीपुर के अलावा दानापुर डीडीयू और सोनपुर मंडल के चयनित स्टेशनों पर भी इसी अवधि में प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद रहेगी।

रेलवे ने संबंधित मंडलों के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने का सख्त निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- कन्याकुमारी-बरौनी और रांची-झंझारपुर समेत चलेंगी कई पूजा स्पेशल, आसनसोल मंडल में खास ठहराव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।