मुजफ्फरपुर में 25 से 27 नवंबर तक रात में बंद रहेगा रामदयालु फाटक, खबड़ा से गुजर सकेंगे वाहन
Muzaffarpur Ramdayalu Railway Crossing Closed: मुजफ्फरपुर में रामदयालु गुमटी 25 से 28 नवंबर तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रेलवे ट्रैक मरम्मत के कारण बंद रहेगी। वाहन चालकों के लिए खबड़ा फाटक को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।

रेलवे की ओर से रेल लाइन, स्लीपर व चेक रेल बदलने के साथ ओवरहालिंग और रेलपथ मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
HighLights
रामदयालु गुमटी 25 से 28 नवंबर तक रात में बंद।
रेलवे ट्रैक मरम्मत और ओवरहालिंग का कार्य होगा।
खबड़ा फाटक वैकल्पिक मार्ग के रूप में, पुलिस बल तैनात।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Ramdayalu Railway Crossing Closed: मुजफ्फरपुर में रामदयालु नगर रेलखंड स्थित समपार फाटक संख्या 07 स्पेशल यानी रामदयालु गुमटी से गुजरने वाले लोगों को तीन रात परेशानी झेलनी होगी।
रेलवे की ओर से रेल लाइन, स्लीपर व चेक रेल बदलने के साथ ओवरहालिंग और रेलपथ मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
इसके तहत 25/26, 26/27 और 27/28 नवंबर की रात दस बजे से सुबह छह बजे तक रामदयालु गुमटी सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी।
खबड़ा फाटक होगा वैकल्पिक मार्ग
रामदयालु रेल फाटक बंद रहने के दौरान वाहन चालकों के लिए खबड़ा समपार संख्या 06 स्पेशल को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।
रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को इस मार्ग का उपयोग करने की सुविधा रहेगी। इससे वैकल्पिक रूट पर यातायात के दबाव को संभालने में मदद मिलेगी।
सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती
सड़क आवागमन बंद रखने और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया गया है।
इसके तहत औराई के लेखापाल सह आइटी सहायक संतोष कुमार को तीनों रात तैनात किया गया है, जबकि सदर व रेल थानाध्यक्ष को सशस्त्र पुलिस और लाठी बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक से भी पर्याप्त पुलिस बल व एक वरीय पुलिस पदाधिकारी की तैनाती का अनुरोध किया गया है।
यह भी पढ़ें- रेलकर्मियों के लिए अच्छी खबर, समस्तीपुर के आटर चौक में बनेंगे 11 नए आवास, 44.15 लाख की लागत