विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में देर रात ट्रेन से उतरने पर चिंता खत्म, पुलिस की FREE बस यात्रियों को पहुंचा रही घर

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:39 PM (GMT+05:30)

Free Night Transport Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में दीपावली और छठ पर देर रात आने वाले यात्रियों के लिए पुलिस ने मुफ्त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, बैरिया (मुजफ्फरपुर)। Railway Station Night Bus Service: दीपावली और छठ महापर्व पर देर रात मुजफ्फरपुर पहुंचने वाले यात्रियों को पुलिस की निशुल्क बस सेवा का लाभ मिल रहा है।

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने 15 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा की शुरुआत की थी। यह पहल त्योहारों के दौरान परदेस से लौटने वाले प्रवासियों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरी है।

रात भर सेवा जारी

यह निशुल्क बस सेवा रोजाना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चलाई जा रही है। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उतरने वाले यात्रियों को लेकर बस बैरिया बस स्टैंड होते हुए तय रूटों पर जाती है।

यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित छोड़ने के बाद बस वापस जंक्शन लौट आती है, ताकि नए यात्रियों को सेवा मिल सके।

पहला निर्धारित रूट

यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन ने दो विशेष रूट तय किए हैं। पहले रूट में बस चांदनी चौक, जीरोमाइल, कांटी, मोतीपुर, बरुराज, साहेबगंज और सरैया होते हुए वापस जंक्शन पहुंचती है।

इस व्यवस्था से मुजफ्फरपुर शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों में जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिल रहा है।

दूसरा निर्धारित रूट

दूसरे रूट में बस माड़ीपुर, गोबरसही, रामदयालु, अघोरिया बाजार, भगवानपुर, कच्ची पक्की और मझौलिया होते हुए जंक्शन लौटती है।

इस रूट के जरिए शहर के विभिन्न मोहल्लों में जाने वाले प्रवासियों और स्थानीय लोगों को देर रात सुरक्षित आवागमन का बेहतरीन विकल्प मिल रहा है।

मनमाने किराये से मुक्ति

त्योहार के दौरान देर रात ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों, खासकर महिलाओं और छोटे बच्चों वाले परिवारों के लिए यह सेवा अत्यंत सुरक्षित साबित हो रही है।

देर रात साधन न मिलने या ऑटो चालकों द्वारा वसूले जाने वाले मनमाने किराये की समस्या से यात्रियों को पूरी तरह राहत मिल गई है।

यह भी पढ़ें- जब आप घरों में मनाएंगे दीवाली, तब सड़कों पर पहरा देंगे 25 हजार जवान; रातभर जागेगी बिहार पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।