कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए निकल रहे हों तो पहले मेला स्पेशल और ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की लें जानकारी
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, खासकर सोनपुर, पहलेजा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की। रेलवे ने भीड़ प्रबंधन के लिए मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।

सोनपुर, पहलेजा धाम और हाजीपुर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में भीड़ का दबाव रहेगा।
HighLights
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नानार्थियों की भारी भीड़।
रेलवे ने भीड़ प्रबंधन हेतु मेला स्पेशल ट्रेनें चलाईं।
नियमित ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव दिया गया।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Kartik Purnima Train Crowd Muzaffarpur: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर सोमवार को भी मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ रहने की संभावना है।
सोनपुर, पहलेजा धाम और हाजीपुर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में भीड़ का दबाव रहेगा। सोमवार की रात 11:42 से कार्तिक पूर्णिमा का मुहूर्त शुरू होने के साथ स्नान आरंभ हो जाएगा, जबकि उदयातिथि के अनुसार मुख्य स्नान मंगलवार को माना जा रहा है।
मेला स्पेशल ट्रेनें
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चार जोड़ी पैसेंजर मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। पूर्व मध्य रेल 24 और 25 नवंबर को सोनपुर छपरा, सोनपुर मुजफ्फरपुर और सोनपुर पाटलिपुत्र के बीच मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
सोनपुर मुजफ्फरपुर मेला स्पेशल रात एक बजे सोनपुर से चलकर हाजीपुर, घोसवर, सराय, भगवानपुर, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की और रामदयालुनगर होते हुए रात 2:40 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी और वापसी में रात तीन बजे खुलेगी।
अस्थायी ठहराव की व्यवस्था
भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने 23, 24 और 25 नवंबर को कई नियमित ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर एक एक मिनट का अस्थायी ठहराव दिया है।
मुजफ्फरपुर सोनपुर रेलखंड पर जोगबनी दानापुर, जयनगर आरा, बरौनी लखनऊ, सीतामढ़ी आनंद विहार, दरभंगा पाटलिपुत्र और मौर्य एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को ठहराव मिला है। ये ट्रेनें रामदयालुनगर, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, भगवानपुर और सराय में रुकेंगी।
यह भी पढ़ें- जनकपुर अयोध्या ट्रेन के लिए नई व्यवस्था, जयनगर में कस्टम जांच के बाद ही रवाना होगी सरयू कमला एक्सप्रेस