जनकपुर अयोध्या ट्रेन के लिए नई व्यवस्था, जयनगर में कस्टम जांच के बाद ही रवाना होगी सरयू कमला एक्सप्रेस
Janakpur Ayodhya Train Customs Check: जनकपुर-अयोध्या के बीच चलने वाली सरयू कमला एक्सप्रेस (15595/96) अब जयनगर में कस्टम जांच के बाद ही चलेगी।

कस्टम अधीक्षक भवेश कुमार ने बताया कि जांच के लिए चार अधीक्षक, पांच इंस्पेक्टर और 14 हवलदार प्रतिनियुक्त किए गए हैं।
HighLights
सरयू कमला एक्सप्रेस जयनगर में कस्टम जांच के बाद चलेगी।
यात्रियों और सामान की गहन जांच की जाएगी।
सीमा सुरक्षा व कस्टम नियमों का पालन सुनिश्चित होगा।
संवाद सहयोगी, जयनगर (मधुबनी)। Saryu Kamla Express Jay Nagar: जनकपुर और अयोध्या के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 15595/96 सरयू कमला एक्सप्रेस जयनगर में कस्टम जांच पूरी होने के बाद ही रवाना होगी।
तय ठहराव के दौरान कस्टम विभाग, एसएसबी, आरपीएफ और जीआरपी के कर्मी यात्रियों और उनके सामान की जांच करेंगे। ट्रेन परिचालन के दिन कस्टम विभाग सीतामढ़ी, दरभंगा, पिपरौन और जयनगर से अतिरिक्त अधिकारी और हवलदार नेपाली रेलवे स्टेशन पर तैनात करेगा।
अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती
स्टेशन पर तैनात कस्टम अधीक्षक भवेश कुमार ने बताया कि जांच के लिए चार अधीक्षक, पांच इंस्पेक्टर और 14 हवलदार प्रतिनियुक्त किए गए हैं।
यात्रियों और उनके सामान की जांच ट्रेन के भीतर एसएसबी, कस्टम, आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से की जाएगी। कोई यात्री संदिग्ध लगने पर उसे ट्रेन से उतारकर स्कैनिंग जांच की जाएगी।
पहचान पत्र व सुरक्षा जांच
जरूरत पड़ने पर पहचान के लिए यात्रियों से कागजात मांगे जाएंगे। सीमावर्ती रूट पर सुरक्षा और कस्टम नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ का सोमवार को अयोध्या दौरा, अयोध्या जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ में होंगे शामिल