विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोहरे का असर, तीन महीने तक रद रहेंगी 20 जोड़ी ट्रेनें, प्रयागराज और बाघ एक्सप्रेस समेत कई के फेरे घटे

Published: Fri, 20 Nov 2026 09:38 PM (IST)

Bihar Train Route Cancelled: कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक रेलवे ने 20 जोड़ी ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि कई ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है। इससे मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस सहित अनेक ट्रेनों के यात्रियों को असुविधा होगी।

एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 20 जोड़ी ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद किया गया है।

एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 20 जोड़ी ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद किया गया है।

HighLights

  1. दिसंबर से फरवरी तक 20 जोड़ी ट्रेनें पूर्ण रद।

  2. मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस के फेरे भी घटे।

  3. यात्रियों को यात्रा से पहले स्थिति जांचने की सलाह।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Prayagraj Train Cancelled: कोहरे के मौसम में सुरक्षित परिचालन के लिए रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है।

पूर्व मध्य रेल की अधिसूचना के अनुसार एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 20 जोड़ी ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद किया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों के फेरों में कटौती और दो ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है।

मुजफ्फरपुर और प्रयागराज

इसका सीधा असर मुजफ्फरपुर से प्रयागराज के बीच सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। ट्रेन संख्या 14112 प्रयागराज मुजफ्फरपुर और 14111 मुजफ्फरपुर प्रयागराज एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक हर सोमवार व बुधवार को रद रहेगी।

निरस्तीकरण की तिथियां अलग अलग हैं और कटौती की शुरुआत एक दिसंबर से होगी, जो कुछ ट्रेनों में दो मार्च तक जारी रह सकती है।

पूर्ण रद ट्रेनें

पूर्ण रूप से रद रहने वाली प्रमुख ट्रेनों में 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई कोलकाता (4 दिसंबर से 26 फरवरी) व 22197 कोलकाता वीरांगना लक्ष्मीबाई (6 दिसंबर से 28 फरवरी) शामिल हैं।

इसी तरह 22857 संतरागाछी आनंद विहार टर्मिनल (7 दिसंबर से 22 फरवरी), 22858 आनंद विहार टर्मिनल हटिया (8 दिसंबर से 23 फरवरी), 14003 मालदा टाउन नई दिल्ली (5 दिसंबर से 2 मार्च) व 14004 नई दिल्ली मालदा टाउन (3 दिसंबर से 28 फरवरी) भी रद रहेंगी।

अन्य रद और फेरे

अन्य रद ट्रेनों में 14523 बरौनी अंबाला (3 दिसंबर से 1 मार्च), 14524 अंबाला बरौनी (1 दिसंबर से 27 फरवरी), 14617 पूर्णिया कोर्ट अमृतसर (3 दिसंबर से 2 मार्च) व 14618 अमृतसर पूर्णिया कोर्ट (1 दिसंबर से 28 फरवरी) शामिल हैं।

इनके अलावा 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़, 15904 चंडीगढ़ डिब्रूगढ़, 15620 कामाख्या गया, 15619 गया कामाख्या, 15621 व 15622 कामाख्या आनंद विहार टर्मिनल तथा 13035 व 13036 हावड़ा देहरादून भी निर्धारित तिथियों में रद रहेंगी।

फेरों में कटौती

निर्धारित दिनों में न चलने वाली ट्रेनों में 11123 ग्वालियर बरौनी (सोमवार, गुरुवार) व 11124 बरौनी ग्वालियर (मंगलवार, शुक्रवार) शामिल हैं। इसी कड़ी में 22406 आनंद विहार टर्मिनल भागलपुर (बुधवार), 22405 भागलपुर आनंद विहार टर्मिनल (गुरुवार), 15033 व 15034 पटना लखनऊ जंक्शन (सोमवार, मंगलवार, बुधवार) तथा 15079 व 15080 पटना गोरखपुर (शुक्रवार, रविवार, सोमवार, बुधवार) के फेरे घटाए गए हैं।

अतिरिक्त फेरे और रूट

फेरों में कटौती वाली अन्य ट्रेनों में 15073, 15075, 15074 व 15076 सिंगरौली शक्तिनगर टनकपुर, 12505 व 12506 कामाख्या आनंद विहार टर्मिनल तथा 15483 व 15484 अलीपुरद्वार दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस शामिल हैं।

इनके साथ 15725 व 15726 न्यू जलपाईगुड़ी आनंद विहार, 15909 व 15910 डिब्रूगढ़ लालगढ़, 12988 व 12987 सियालदह अजमेर, 13019 व 13020 हावड़ा काठगोदाम और 12357 व 12358 कोलकाता अमृतसर भी तय दिनों में नहीं चलेंगी।

आंशिक निरस्तीकरण और सलाह

ट्रेन 12177 हावड़ा मथुरा का परिचालन 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक आगरा कैंट से मथुरा के बीच और 12178 मथुरा हावड़ा का परिचालन 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक मथुरा से आगरा कैंट के बीच आंशिक रूप से रद रहेगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की तिथि व स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- मिथिलांचल के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, दरभंगा सीतामढ़ी के बीच 64 किमी में बिछेगी दूसरी लाइन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।