बिहार से कर्नाटक, पंजाब और गुजरात के लिए सीधी ट्रेन, दीपावली व छठ पर चलेगी 11 जोड़ी पूजा स्पेशल
East Central Railway: रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व के लिए मुजफ्फरपुर समेत पूर्व मध्य रेल से 11 जोड़ी पूजा ...और पढ़ें

यात्रियों की सहूलियत के लिए इनमें से कई ट्रेनों में अनारक्षित बोगियां भी होंगी।
HighLights
दीपावली-छठ के लिए 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
मुजफ्फरपुर से कर्नाटक, पंजाब, गुजरात के लिए सीधी ट्रेनें।
कई ट्रेनों में अनारक्षित बोगियों की सुविधा भी उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Chhath Festival Special Trains: दीपावली और छठ पर्व पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है।
रेलवे ने मुजफ्फरपुर समेत पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से कर्नाटक, पंजाब, दिल्ली, गुजरात और पूर्वोत्तर के शहरों के लिए 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए इनमें से कई ट्रेनों में अनारक्षित बोगियां भी होंगी।
कर्नाटक, पंजाब और गुजरात के लिए ट्रेनें
जारी शेड्यूल के अनुसार, हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर स्पेशल (13 अक्टूबर से 24 नवंबर) प्रत्येक मंगलवार को हुब्बल्लि से चलेगी और वापसी में 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार सुबह 8:40 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होगी।
इसके अलावा यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल (11 अक्टूबर से 29 नवंबर) प्रत्येक रविवार को चलेगी, जो मुजफ्फरपुर होकर गुजरेगी।
वहीं, छेहरटा (अमृतसर)-मुजफ्फरपुर स्पेशल (19 अक्टूबर से 30 नवंबर) प्रत्येक सोमवार को चलेगी और मंगलवार शाम 4:00 बजे मुजफ्फरपुर से वापसी करेगी।
अनारक्षित ट्रेनें और प्रमुख ठहराव
रेलवे ने नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल (21 अक्टूबर से 11 नवंबर) और अमृतसर-जयनगर स्पेशल (16 अक्टूबर से 29 नवंबर) का परिचालन भी तय किया है, जो मुजफ्फरपुर स्टेशन पर रुकेंगी।
इसके साथ ही नारंगी-गोरखपुर, टाटा-बक्सर, आनंद विहार-भागलपुर, योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता और उधना-जयनगर के बीच भी ट्रेनें चलाई जाएंगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए उधना-जयनगर दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें 18 व 25 अक्टूबर को उधना से और 20 व 27 अक्टूबर को जयनगर से चलेंगी।
यह भी पढ़ें- रेलवे की बड़ी सौगात! भागलपुर, जमालपुर व कहलगांव होकर गुजरेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें; शकूरबस्ती और अहमदाबाद का शेड्यूल
यह भी पढ़ें- बिहार में दुर्गा पूजा से छठ तक ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी अपडेट, सतर्कता की सीटी बजाएंगी ट्रेनें
