विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे की बड़ी सौगात! भागलपुर, जमालपुर व कहलगांव होकर गुजरेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें; शकूरबस्ती और अहमदाबाद का शेड्यूल

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:06 AM (IST)

Bhagalpur Pooja Special Trains: रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के लिए भागलपुर रेलखंड से मालदा टाउन-शकूरबस्ती और मालदा ...और पढ़ें

Bhagalpur Pooja Special Trains: भागलपुर होकर शकूरबस्ती और अहमदाबाद के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

Bhagalpur Pooja Special Trains: भागलपुर होकर शकूरबस्ती और अहमदाबाद के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

HighLights

  1. भागलपुर से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें।

  2. दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ के लिए यात्रियों को मिलेगी राहत।

  3. मालदा टाउन-शकूरबस्ती और मालदा टाउन-अहमदाबाद रूट पर चलेंगी।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Pooja Special Trains: दुर्गा पूजा, दीपावली और लोकआस्था के महापर्व छठ के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ती भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से यात्रियों को राहत दिलाने के लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।

रेलवे ने भागलपुर रेलखंड होकर मालदा टाउन से शकूरबस्ती (दिल्ली) और अहमदाबाद (गुजरात) के लिए विशेष पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन दोनों स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से अंग क्षेत्र के साथ-साथ सीमांचल और झारखंड के साहिबगंज इलाके के यात्रियों को त्योहारों में आने-जाने के लिए सुगम विकल्प मिलेगा।

भागलपुर, जमालपुर और साहिबगंज में होगा ठहराव

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन दोनों स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित (एसी) और शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। यात्रा के दौरान ये ट्रेनें भागलपुर के अतिरिक्त न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज), जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर रुकते हुए गंतव्य की ओर रवाना होंगी।

मालदा टाउन–शकूरबस्ती स्पेशल का समय

दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही मालदा टाउन-शकूरबस्ती स्पेशल 16 अक्टूबर (शुक्रवार) को मालदा टाउन से सुबह 10:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 05:00 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

पूजा स्पेशल ट्रेनें: विस्तृत समय-सारणी व शेड्यूल

1. मालदा टाउन – शकूरबस्ती स्पेशल (एकल फेरा):

  • मालदा टाउन से प्रस्थान: 16 अक्टूबर (शुक्रवार) सुबह 10:00 बजे ➔ शकूरबस्ती आगमन: 17 अक्टूबर शाम 05:00 बजे।

  • शकूरबस्ती से प्रस्थान: 17 अक्टूबर (शनिवार) शाम 07:00 बजे ➔ मालदा टाउन आगमन: 19 अक्टूबर (सोमवार) देर रात 01:45 बजे।

2. गाड़ी संख्या 09402 मालदा टाउन – अहमदाबाद स्पेशल (साप्ताहिक):

  • अहमदाबाद से प्रस्थान: 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक (हर बुधवार) दोपहर 03:30 बजे ➔ मालदा टाउन आगमन: तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे।

  • मालदा टाउन से प्रस्थान (09402): 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक (हर शुक्रवार) शाम 06:10 बजे ➔ अहमदाबाद आगमन: तीसरे दिन दोपहर 01:00 बजे।

  • कोच संयोजन: वातानुकूलित (AC) एवं शयनयान (Sleeper) कोच उपलब्ध।

  • प्रमुख स्टॉपेज: न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, अजगैवीनाथ धाम, जमालपुर एवं अभयपुर।

वापसी दिशा में, शकूरबस्ती-मालदा टाउन स्पेशल 17 अक्टूबर (शनिवार) को शकूरबस्ती से शाम 07:00 बजे प्रस्थान करेगी और 19 अक्टूबर (सोमवार) को देर रात 01:45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन त्योहारी दबाव को कम करने के लिए एक फेरा लगाएगी।

अहमदाबाद–मालदा टाउन स्पेशल 27 नवंबर तक चलेगी

गुजरात और पश्चिमी भारत से बिहार-बंगाल आने-जाने वाले प्रवासियों के लिए अहमदाबाद-मालदा टाउन स्पेशल का परिचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से दोपहर 03:30 बजे खुलेगी और तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 09402 मालदा टाउन-अहमदाबाद स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को मालदा टाउन से शाम 06:10 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 01:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। छठ और दीवाली के दौरान घर लौटने वाले कामगारों व छात्रों के लिए यह सेवा काफी मददगार साबित होगी।

यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु बंद होने पर भागलपुर-कटिहार के बीच चलीं 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा टाइम-टेबल और ठहराव