विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्व बढ़ाने में जुटा रेलवे, बरौनी एर्नाकुलम एक्सप्रेस का लगेज वैन लीज पर देने से मिलेंगे 22.8 लाख

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:00 AM (IST)

Barauni Ernakulam Express Luggage Van: पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल ने बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के लगेज वैन को तीन साल ...और पढ़ें

इस व्यावसायिक आवंटन से रेलवे को अगले तीन सालों में कुल 22.88 लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

इस व्यावसायिक आवंटन से रेलवे को अगले तीन सालों में कुल 22.88 लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Sonpur Division Non Fare Revenue: पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल ने अपने उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और गैर-किराया राजस्व (Non-Fare Revenue) को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के लगेज वैन (FSLR) को आगामी तीन वर्षों के लिए लीज पर आवंटित किया है।

इस व्यावसायिक आवंटन से रेलवे को अगले तीन सालों में कुल 22.88 लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में आवंटन

सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अमित सरन के कुशल निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) धीरज कुमार के मार्गदर्शन में यह पूरी आवंटन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

रेलवे का मुख्य उद्देश्य अपनी परिसंपत्तियों और उपलब्ध सुविधाओं का व्यावसायिक उपयोग करके गैर-किराया आय में लगातार वृद्धि करना है।

अतिरिक्त आय बढ़ाने की पहल

सोनपुर मंडल प्रशासन की ओर से वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और राजस्व के नए अवसर तलाशने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। लगेज वैन के तीन साल के आवंटन से रेलवे को नियमित यात्री किराये के अलावा एक निश्चित और स्थिर आय का स्रोत मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गैर-किराया राजस्व संवर्धन के लिए इस प्रकार की अभिनव पहल आगे भी अलग-अलग ट्रेनों और स्टेशनों पर जारी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर रेलवे की बड़ी सौगात: संतरागाछी-संबलपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन रहेगा जारी, देखें पूरा शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।