विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेडमास्टर को महंगी पड़ी अश्लील हरकत, भीड़ ने यूं उतारा हवस का भूत

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 30 Apr 2017 09:31 AM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 08:41 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में एक स्‍कूल में एडमिशन के लिए गई लड़की के साथ हेडमास्‍टर ने अश्‍लील हरकत की। इसकी जानकारी मिलने ...और पढ़ें

हेडमास्टर को महंगी पड़ी अश्लील हरकत, भीड़ ने यूं उतारा हवस का भूत
हेडमास्टर को महंगी पड़ी अश्लील हरकत, भीड़ ने यूं उतारा हवस का भूत

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। एडमिशन के लिए गई लड़की के साथ हेडमास्टर ने अश्‍लील हरकत की। इसकी जानकारी मिलने पर पूरा इलाका स्कूल पर टूट पड़ा। भीड़ ने हेडमास्टर के चेहरे पर कालिख पोतकर कपड़े फाड़ दिए और बांध कर लात-जूतों से जमकर पीटा। आक्रोशित भीड़ का गुस्‍सा पुलिस पर भी फूटा। घटना कुढऩी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर बाड़ा में बीते दिन हुई।

बताया जाता है कि शनिवार को एक लड़की सातवें वर्ग में नामांकन कराने विद्यालय पहुंची। उसने हेडमास्टर शत्रुघ्न पासवान से नामांकन को लेकर पूछताछ की। हेडमास्टर उसे अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर अश्लील हरकत करने लगा।

यह भी पढ़ें: बीच रास्ते में बोलेरो में दुल्हन को छोड़ भागा दूल्हा, जानिए

लड़की किसी तरह भागकर रोते हुए घर पहुंची व घटना की जानकारी मां को दी। मां ने अपने देवर को कुछ ग्रामीणों के साथ विद्यालय में भेजा। ग्रामीणों ने हेडमास्टर से अश्लील हरकत को लेकर पूछताछ की। इसी दौरान भीड़ उग्र हो गई और हेडमास्टर की शामत आ गई।

घटना की सूचना मिलने पर तुर्की ओपी प्रभारी शैलेश्वर प्रसाद पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे। लेकिन, भीड़ हेडमास्टर को सौंपने को तैयार नहीं थी। भीड़ का गुस्सा पुलिस पर भी टूट पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हेडमास्टर को हिरासत में लिया।

इसके बाद पीडि़त परिवार और ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया। उधर, आरोपित हेडमास्टर ने अपने ऊपर लगे आरोप को गलत बताते हुए कहा कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है।

पहले भी लगे हैं ऐसे आरोप
हेडमास्टर ने 2011 में इस स्कूल में योगदान दिया था। उसे चार साल बाद रिटायर्ड होना है। गांववालों का कहना है कि पहले भी वह चार बार गलत हरकतें कर चुका है। हर बार उसने कान पकड़ कर माफी मांगी, लेकिन आदत नहीं सुधरी।

होगी सख्‍त कार्रवाई

कुढ़नी के बीईओ रेणु पांडेय ने घटना की पुष्टि की है। उनके अनुसार जांच कर आरोपी हेडमास्टर पर सख्त कार्रवाई होगी।