Muzaffarpur News : यूपी के संतोष यादव व रतन के अपहरण मामले में गाजीपुर के आरोपित को जेल
मुजफ्फरपुर में संतोष यादव और रतन कुमार झा के अपहरण मामले में गाजीपुर के एक आरोपी देवचंद्र यादव को गिरफ्तार ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
संतोष यादव व रतन कुमार झा का अपहरण हुआ।
गाजीपुर के देवचंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
संतोष पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप है।
संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। रामदयालु-भिखनपुरा इलाके से रविवार को उत्तर प्रदेश के अंजली फाउंडेशन के संतोष कुमार यादव व उसके साथी रतन कुमार झा के अपहरण मामले में गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। कहा कि घटनास्थल से अपहरण के आरोप में आरोपित उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के देवचंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था।
घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। बताया गया कि रविवार को इन दोनों को मारपीट कर हथियार के बल पर अगवा करने की सूचना पर सदर थाने की पुलिस अलर्ट हुई थी।
इसके बाद दोनों को यूपी से सकुशल बरामद किया गया था। हालांकि यूपी पुलिस ने गाजीपुर कोतवाली थाने में दर्ज प्राथमिकी में संतोष कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया था।
वहीं अपहृत रतन को सदर थाने की पुलिस अभिरक्षा में लेकर यहां आई। संतोष पर आरोप है कि कम समय में धन दोगुना करने का झांसा देकर कई निवेशकों के करोड़ों निवेश कराने के बाद दफ्तर बंद कर फरार चल रहा था।
इसके बाद उसके पीछे कई निवेशक लगे थे। इसी में संतोष के कच्ची-पक्की स्थित एक होटल में ठहरने के बारे में पता चला। जैसे ही वह कार से रतन के साथ होटल से निकले।
तभी रामदयालु भिखनपुरा के समीप स्कार्पियो सवार आरोपितों द्वारा दोनों को अगवा कर लिया गया था। इसी में स्थानीय लोगों के सहयोग से एक आरोपित देवचंद्र यादव को पकड़ लिया गया था।
आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। सूचना पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार किया था। मामले में रतन की भाभी ने अपहरण का आरोप लगाते हुए सदर थाने में प्राथमिकी कराई थी।
- रामदयालु-भिखनपुरा इलाके से रविवार को स्कार्पियो सवार ने मारपीट कर हथियार के बल पर कर लिया था अपहरण
- रतन को सदर पुलिस ने किया सकुशल बरामद, संतोष को करोड़ों के गबन में गाजीपुर पुलिस ने किया था गिरफ्तार
- कम समय में ज्यादा मुनाफा का झांसा देकर करोड़ों रुपये का कराया था निवेश, इसी में संतोष चल रहा था फरार
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के एमआईटी में दो छात्रों से रैगिंग, धमकाकर पूछा- ड्रेस क्यो नहीं पहनते
