विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरपुर में दोस्तों ने किशोर को बंधक बनाकर पीटा, हाथ तोड़कर चटाया थूक; Social Media पर Viral हुआ Video

Published: Sat, 22 Jun 2024 02:58 PM (IST)

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर को उसके कुछ दोस्तों ने बंधक बनाकर पिटाई कर दी। दोस्तों ने किशोर की ...और पढ़ें

मोतीपुर में किशोर को बंधक बनाकर दोस्तों ने पीटा, थूक चटवाई।
मोतीपुर में किशोर को बंधक बनाकर दोस्तों ने पीटा, थूक चटवाई।

HighLights

  1. इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित, वरीय पुलिस अधिकारियों ने लिया संज्ञान
  2. मामला सामने आने के बाद मोतीपुर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

जागरण टीम, मोतीपुर (मुजफ्फरपुर)। बिहार के मुजफ्फरपुर में मोतीपुर थाना क्षेत्र के बतरौल गांव में एक किशोर को बंधक बनाकर उसके दोस्तों द्वारा बेरहमी से पीटने और थूक चटवाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

पिटाई से 15 वर्षीय किशोर का एक हाथ टूट गया है। साथ ही शरीर के कई जगहों पर जख्म के निशान मिले हैं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित किशोर को उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।

संज्ञान में आते ही पुलिस ने लिया एक्शन 

मामला संज्ञान में आने के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मोतीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि अब तक पीड़ित किशोर व उसके स्वजन की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है।

थानाध्यक्ष ने क्या कहा? 

थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि प्रसारित वीडियो में किशोर की पिटाई कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

थानाध्यक्ष ने बताया गया कि किशोर को उसके दोस्त मो. मुन्ना और साहिल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों उसे अपने घर ले गए। फिर एक कमरे में बंधक बनाकर पहले उसकी जमकर पिटाई की।

पिटाई के बाद आरोपियों ने किशोर से थूक चटवाई। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो गया है।

पिटाई से किशोर का एक हाथ टूट गया। उसके पैर, पीठ, हाथ सहित अन्य जगहों पर गंभीर जख्म है। वीडियो में पिटाई करने और थूक चटवाने के दौरान युवक को आपत्तिजनक शब्द बोला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: CM Nitish Kumar ने Traffic Police को दिए 56 पेट्रोलिंग वाहन, CCTV कैमरों से लैस होंगे NH; ऑटोमैटिक कटेगा E-Challan

Bihar By-election: रूपौली में बीमा भारती और कलाधर मंडल में होगी टक्कर, इन 8 सीटों पर भी जल्द होंगे उपचुनाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।