Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Muzaffarpur: दबंग की बर्थडे पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया सकरा, नशे में धुत 11 गिरफ्तार, हथियार जब्त

    By Roma RaginiEdited By: Roma Ragini
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 03:19 PM (IST)

    Muzaffarpur News बताया जा रहा है कि समस्तीपुर के एक दबंग की जन्मदिन की होटल में पार्टी थी जिसमें जाम छलके और कई राउंड फायरिंग की गई। गोलियों की आवाज स ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुजफ्फरपुर में दबंग की बर्थडे पार्टी में फायरिंग

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। शहर के सकरा थाना क्षेत्र के रुपनपट्टी स्थित एक होटल में एक दबंग के जन्मदिन पर कई राउंड फायरिंग की गई। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा गया। वहीं मौके से पुलिस ने दो राइफल और 56 गोलियां जब्त की हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम रुपनपट्टी स्थित एक होटल में चारपहिए वाहन से कुछ लोग होटल में जुटे। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर के एक दबंग व्यक्ति का जन्मदिन था। उसी को लेकर होटल में पार्टी का आयोजन किया गया था। इस जन्मदिन पार्टी में खाना के साथ जमकर लोगों ने शराब की जाम छलकाईं। इसके बाद संगीत की धुन पर बदमाशों ने डांस के साथ कई राउंड फायरिंग की। एक के बाद एक गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    स्थानीय लोगों को लगा कि कोई अप्रिय घटना हो गई, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सकरा थाना पुलिस के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर होटल में रुके बदमाश भागने लगे। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से दबोच लिया। इनमें से कई लोग शराब के नशे में धुत थे। मौके से पुलिस को दो राइफल और 56 गोली मिली हैं।

    Bhojpur: गर्लफ्रेंड के चक्कर में आरा में चली गोली, दोस्तों के साथ खेल रहे छात्र पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

    बिहार में दिल्ली जैसी घटना, कार चालक ने बुजुर्ग को रौंदा, फिर 8KM तक घसीटा, बोनट में फंस गई थी लाश

    पुलिस का कहना है कि पकड़े गए सभी 11 लोगों को थाने पर लाया गया है। आरोपियों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर शराब पीने की पुष्टि होगी। वहीं जब्त राइफल का कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ में जुट गई है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।