Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bhojpur: गर्लफ्रेंड के चक्कर में आरा में चली गोली, दोस्तों के साथ खेल रहे छात्र पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 11:05 AM (IST)

    Bhojpur News भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि एक लड़की से दोस्ती के चक्कर में इंटर के छात्र को गोली मारी गई है। सभी लड़के आपस में परिचित हैं। तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

    Hero Image
    आरा में गर्लफ्रेंड के चक्कर में छात्र को मारी गोली

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले में शुक्रवार की शाम एक छात्र को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली छात्र के दाएं पैर से आरपार होकर निकल गई। छात्र को आरा शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    नवादा थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित पार्वती चंद्रा होटल के समीप छात्र को गोली मार गई। मामले को लेकर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि एक लड़की से दोस्ती के चक्कर में छात्र को गोली मारी गई है। सभी लड़के आपस में परिचित हैं। फायरिंग में शामिल तीन लड़कों की पहचान कर ली गई है। बहुत जल्द उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी। इसके लिए छापेमारी की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जख्मी छात्र अमन कुमार (17 साल) संदेश थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव निवासी अशोक कुमार का पुत्र है। वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के महाराजा हाता मोहल्ला में किराए के मकान में रहता है। वह इंटर का छात्र है। उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

    घर से खेलने निकला था किशोर

    वहीं घायल छात्र ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम ब्लॉक रोड स्थित पार्वती चंद्रा होटल के समीप मैदान में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस दौरान बाइक से मुंह बांधे हुए कुछ हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और उससे बहस करने लगे। इसके बाद उन्होंने फायरिंग कर दी।

    पूछताछ में आए तीन-चार संदिग्धों के नाम

    घटना की सूचना मिलते ही आरा नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और जख्मी छात्र से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। तीन-चार युवकों का नाम सामने आया है।

    अस्पताल के सर्जन डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि जख्मी छात्र को गोली दाएं पैर में घुटने के नीचे लगी थी, जो आरपार हो गई है। अभी स्थिति बिल्कुल स्टेबल है।