पूर्वी चंपारण के युवक ने मुजफ्फरपुर में फंदे से लटककर दी जान, जांच के लिए बुलाई गई एफएसएल टीम
मुजफ्फरपुर के साकेतपुरी इलाके में पूर्वी चंपारण के अस्मित कुमार नामक युवक ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या ...और पढ़ें

फंदे से लटककर दी जान (प्रताकात्मक तस्वीर)
HighLights
मुजफ्फरपुर में युवक अस्मित कुमार ने की आत्महत्या।
पूर्वी चंपारण का निवासी था मृतक अस्मित।
पुलिस ने एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। सदर थाना के साकेतपुरी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृत युवक अस्मित कुमार था। वह पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना इलाके के ठिकहां गांव का रहनेवाला बताया गया है।
शनिवार को हुई इस अनहोनी के बाद मृतक के स्वजन में चीख-पुकार मच गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों द्वारा मामले की सूचना तुरंत सदर थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का मुआयना किया।
पुलिसकर्मियों ने बंद कमरे का दरवाजा खुलवाकर युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा।
मामले की जांच कर रही पुलिस
युवक ने किन परिस्थितियों में और किस मानसिक तनाव के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका स्पष्ट खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पुलिस स्वजन और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सदर थाना
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और स्वजन के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर: खरौना नहर में मिला राहुल ठाकुर का शव, लावारिस कार से गहराया रहस्य