धमाका..धमाका..धमका, एलईडी बल्ब केवल 10 रुपये में, आपको भी चाहिए, इस तरह हासिल करें
ऊर्जा संरक्षण दिवस पर बिहार के 14 जिलों में 5.38 लाख एलईडी बल्ब वितरण की तैयारी। ग्राम उजाला योजना से मुजफ्फरपुर व दरभंगा में सर्वाधिक एक-एक लाख एलईडी बांटे जाएंगे। पारंपरिक 60 या सौ वाट के बल्ब उपभोक्ताओं से इक_ा करने की बात भी पत्र में कहा गया है।
मुजफ्फरपुर, जासं। आजादी के अमृत महोत्सव के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में उजाला लाने की सरकार की तैयारी है। इसके तहत ऊर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसंबर पर राज्य के 14 जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती दर पर एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए जाएंगे। इन जिलों में 5.38 लाख बल्ब वितरण की तैयारी है। ग्राम उजाला योजना के तहत सात एवं 12 वाट के ये बल्ब महज 10 रुपये में उपभोक्ता को दिए जाएंगे। इस बारे में भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के सचिव आलोक कुमार ने पत्र जारी कर सूचना उपलब्ध करा दी है। इसके आलोक में भारत सरकार के उपक्रम ईईएसएल (इनर्जी इफिसिएंसी सर्विस लिमिटेड) ने ब्रेडा के माध्यम से सभी जिले के डीएम एवं बिजली विभाग के पदाधिकारी को पत्र भेजा है।
यह भी पढ़ें : कुत्ते के भौंकने के बाद शेर की दहाड़, भैया, बिहार की राजनीति में यह सब क्या चल रहा?
दस रुपये में सात एवं 12 वाट के एलईडी के बल्ब
विद्युत मंत्रालय के सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार एलईडी बल्ब से पारंपरिक बल्ब की तुलना में करीब 88 प्रतिशत ऊर्जा की बचत हो सकती है। साथ ही यह अधिक दिनों तक उपयोग में लाया जा सकता है। इसे बढ़ावा देने के लिए ग्राम उजाला योजना के तहत दस रुपये में सात एवं 12 वाट के एलईडी के बल्ब दिए जाएंगे। पारंपरिक 60 या सौ वाट के बल्ब उपभोक्ताओं से इक_ा करने की बात भी पत्र में कहा गया है, ताकि वे एलईडी बल्ब का ही उपयोग कर सकें। बिजली को बचाने केे मुहिम को पूरा किया जा सके।
यह भी पढ़ें: कंडोम के उपयोग को लेकर बिहार के इस जिले ने बनाया अनोखा रिकार्ड, आप भी चौंक जाएंगे
जिलों में इस तरह होगा एलईडी बल्ब का वितरण
जिला | एलईडी बल्ब |
बेगूसराय | 10,000 |
बांका | 07,000 |
समस्तीपुर | 50,000 |
पूर्णिया | 20,000 |
सहरसा | 30,000 |
जमुई | 21,000 |
मुजफ्फरपुर | 1,00,000 |
दरभंगा | 1,00,000 |
नालंदा | 32,000 |
गया | 32,000 |
औरंगाबाद | 32,000 |
खगडिय़ा | 32,000 |
सीतामढ़ी | 32,000 |
अररिया | 40,000 |
कुल | 5,38,000 |
यह भी पढ़ें: पानी पानी भोजपुरी में खेसारी लाल व अक्षरा सिंह ने गरदा उड़ाया, क्रेजी हुए मुजफ्फरपुर के युवा