मुजफ्फरपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला CRPF जवान का शव, मध्य प्रदेश से है ताल्लुक
मुजफ्फरपुर में चंद्रलोक गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर एक सीआरपीएफ जवान का शव मिला है। आशंका है कि गोंदिया ...और पढ़ें
-1794931226077_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
चंद्रलोक गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव।
मृतक की पहचान सीआरपीएफ जवान सुरेंद्र बहादुर सिंह के रूप में।
गोंदिया एक्सप्रेस से उतरते समय हादसे की आशंका जताई जा रही।
संवाद सहयोगी, बैरिया। चंद्रलोक गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर सीआरपीएफ जवान का शव मिला। डाउन लाइन पर प्वाइंट नंबर 512 के पास शव पड़ा था।
इसकी पहचान मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोपालपुरा निवासी सुरेंद्र बहादुर सिंह (50) के रूप में हुई है। पास से सीआरपीएफ का पहचान पत्र, मोबाइल और पर्स मिला है। पर्स में 3200 रुपये भी मिले।
रेल थाने के थानेदार इंस्पेक्टर बीरबल कुमार राय ने बताया मंगलवार सुबह की-मैन ने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी।
रेल पुलिस व जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव सीआरपीएफ के झपहां स्थित सेक्टर मुख्यालय के पदाधिकारियों को सौंप दिया।
बताया गया कि सुरेंद्र छुट्टी पर गांव गए थे। मंगलवार शाम झपहां स्थित सेक्टर मुख्यालय में योगदान देना था। इसके लिए वह गोंदिया एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर पहुंचे थे।
आशंका जताई जा रही कि ट्रेन में नींद लग जाने के कारण वह स्टेशन पर नहीं उतर सके। चंद्रलोक गुमटी के पास ट्रेन पहुंचने पर हड़बड़ी में उतरने के दौरान चपेट में आ गए होंगे।
यह भी पढ़ें- भाजपा नेता को '6 इंच छोटा' करने की धमकी, दरभंगा में VIP प्रमुख मुकेश सहनी के खिलाफ शिकायत दर्ज