विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा नेता को '6 इंच छोटा' करने की धमकी, दरभंगा में VIP प्रमुख मुकेश सहनी के खिलाफ शिकायत दर्ज 

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:13 PM (IST)

दरभंगा में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव ने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी। फाइल फोटो

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी। फाइल फोटो

HighLights

  1. मुकेश सहनी पर भाजपा नेता को धमकी देने का आरोप।

  2. संतोष यादव ने तिलकेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

  3. पुलिस को धमकी भरे भाषण का ऑडियो क्लिप सौंपा।

संवाद सहयोगी, कुशेश्वरस्थान (दरभंगा)। कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष और महिसोट उर्फ नरकटिया गांव निवासी संतोष यादव ने मंगलवार को तिलकेश्वर थाने में आवेदन देकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

उनका आरोप है कि सहनी ने उन्हें छह इंच छोटा करने की धमकी दी। यादव ने आवेदन के साथ सहनी के भाषण का ऑडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपा है।

आवेदन के अनुसार, 14 नवंबर को सहनी ने यादव को फोन कर पूछा कि वह मंदिर क्यों नहीं बनने दे रहे हैं। यादव ने जवाब दिया कि मंदिर सार्वजनिक रूप से बन रहा है और इसे सार्वजनिक ही रहने दिया जाए।

आरोप है कि इस पर सहनी ने कहा, “तुम दुनिया में रहोगे, तब न मंदिर सार्वजनिक कराओगे। हमको तुम नहीं पहचानते हो।”

यादव ने आरोप लगाया कि 15 नवंबर को सहनी ने उनके गांव महिसोट में लोगों के साथ बैठक की और उन्हें उकसाते हुए यादव को छह इंच छोटा करने की धमकी दी।

यादव के अनुसार, सहनी ने यह भी कहा कि अब यह लड़ाई भाजपा के नेता से है। थानाध्यक्ष केशरी नंदन कुमार राम ने आवेदन मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बिहार के मंत्री अशोक चौधरी की विधान परिषद सदस्यता पर संकट, राजभवन ने कहा- दो पद एक साथ नहीं चलेंगे 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।