यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chirag Paswan: लोकसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान का मास्टर स्ट्रोक, आज इस दिग्गज महिला नेता को पार्टी में कराएंगे शामिल
Bihar Politics मुजफ्फरपुर के मोतीपुर विद्युत मैदान में रविवार को लोजपा (रामविलास) द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। ...और पढ़ें

HighLights
- मोतीपुर विद्युत मैदान में रविवार को लोजपा (रामविलास) द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।
- एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के प्रभारी असरफ अंसारी ने उक्त सूचना दी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar News: मोतीपुर विद्युत मैदान में रविवार को लोजपा (रामविलास) द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) की उपस्थिति में विनिता विजय समर्थकों के साथ लोजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी।
एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के प्रभारी असरफ अंसारी ने उक्त सूचना दी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी ताकत का एहसास कराएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को
विनिता विजय कांग्रेस की कद्दावर नेता रह चुकी हैं
बता दें कि विनिता विजय (Vinita Vijay) कांग्रेस की कद्दावर नेता रह चुकी हैं। वह पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडेय की बहू हैं। विनिता पांडेय 2009 में लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। 2010 में उन्हें कांग्रेस ने बिहार महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। इन्हें 2015 में कांग्रेस ने पार्टी की जमीन हड़पने के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।
विनिता विजय के आने से पार्टी होगी मजबूत: लोजपा (रामविलास)
असरफ अंसारी ने कहा कि मिलन समारोह की सफलता के लिए जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि विनिता विजय (Vinita Vijay) के आने से पार्टी की ताकत बढ़ेगी। जिला अध्यक्ष चुलबुल शाही ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोजपा (रामविलास) के सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं।
बिहार को विकसित राज्य बनाने का चिराग पासवान के संकल्प को साकार करने में विनिता विजय अपने समर्थकों के साथ सहयोग देंगी। इस अवसर पर काशीनाथ झा, कौशल किशोर ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य शशि कुमार सिंह, डा. राजीव कुमार आदि ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें
