विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chinese Citizen Death: जेल में बंद चीनी नागर‍िक ने कांच से काटी नस, प्राइवेट पार्ट पर किए वार; इलाज के दौरान मौत

Published: Tue, 11 Jun 2024 10:53 AM (IST)

बिना वीजा के भारत में प्रवेश के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद चीनी नागरिक ली जियाकी (63) ...और पढ़ें

बिहार में जेल में बंद चीनी नागर‍िक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बिहार में जेल में बंद चीनी नागर‍िक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

HighLights

  1. केंद्रीय कारा के शौचालय में अपना चश्मा तोड़कर खुद को कर लिया था जख्मी
  2. बीना वीजा भारत में घुसने का लगा था आरोप

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Crime News : बिना वीजा के भारत में प्रवेश के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद चीनी नागरिक ली जियाकी (63) की मंगलवार सुबह एसकेएमसीएच (श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) में इलाज के दौरान मौत हो गई।

सात जून की शाम उसने शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में आत्महत्या का प्रयास किया था। जेल के शौचालय में उसने अपना चश्मा तोड़कर उससे हाथ, सीना व अपने नाजुक अंग को बुरी तरह जख्मी कर लिया था। ज्यादा रक्तस्राव के कारण वह शौचालय में ही बेहोश हो गया था।

पांच जून को किया गया था गिरफ्तार

जेल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसका सफलतापूर्वक आपरेशन भी किया था, मगर उनकी जान नहीं बच सकी। विदित हो कि पांच जून को ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस ने लक्ष्मीचौक के निकट उसे गिरफ्तार किया था।

पुलिस के वरीय अधिकारियों सहित कई केंद्रीय जांच एजेंसी ने उससे पूछताछ की थी। इसके अगले दिन उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा भेज दिया गया था। सात जून की शाम जब बंदियों की गिनती हो रही थी उस समय वह शौचालय में था। उसी समय उसने खुद को जख्मी कर लिया।

यह भी पढ़ें

Bihar Crime : मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार की खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Saharsa News : सहरसा में दिनदहाड़े में फाइनेंस कर्मी से लूट, चाकू मारकर 8 लाख रुपये ले गए बाइक सवार अपराधी