मुजफ्फरपुर में छठ के बाद वापसी की नो टेंशन! स्पेशल ट्रेनों में अभी भी खाली हैं सैकड़ों सीटें
छठ के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि रेलवे की विशेष ट्रेनों में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
छठ के बाद वापसी के लिए विशेष ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं।
मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी से कई विशेष ट्रेनें चलेंगी।
स्लीपर, एसी-3, एसी-2 श्रेणियों में सैकड़ों सीटें खाली हैं।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। छठ के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है। रेलवे की विशेष ट्रेनों में 16 से 30 नवंबर के बीच कई तारीखों पर सीटें उपलब्ध हैं।
28 नवंबर को मुजफ्फरपुर-आनंद विहार ट्रेन में तृतीय एसी की 198 सीटें खाली हैं। 30 नवंबर की मुजफ्फरपुर-योगनगरी ट्रेन में स्लीपर की 118 व द्वितीय एसी की 13 सीटें उपलब्ध हैं।
दरभंगा-मैसूर ट्रेन में 20 नवंबर को तृतीय एसी की 632 व द्वितीय एसी की 118 सीटें हैं। 24 नवंबर की दरभंगा-हड़पसर ट्रेन में स्लीपर की 244, तृतीय एसी की 164 और तृतीय इकोनामी एसी की 155 सीटें खाली हैं।
सीतामढ़ी, रक्सौल व बरौनी से भी खुलेंगी ट्रेनें
28 नवंबर की सीतामढ़ी-दिल्ली विशेष ट्रेन में स्लीपर की 308, तृतीय इकोनामी एसी की 247, तृतीय एसी की 82 व द्वितीय एसी की 69 सीटें उपलब्ध हैं।
29 नवंबर की रक्सौल-हावड़ा ट्रेन में स्लीपर की 400 सीटें, जबकि बरौनी-चंडीगढ़ ट्रेन में तृतीय एसी की 428 व द्वितीय एसी की 86 सीटें उपलब्ध हैं।
सीटों की उपलब्धता बदल सकती है। टिकट बुक करने से पहले आइआरसीटीसी या आरक्षण काउंटर पर ताजा स्थिति जांचें।
यह भी पढ़ें- छठ के बाद वापसी का इंतजाम, दानापुर रेल मंडल चलाएगा 182 स्पेशल ट्रेनें; 12 स्टेशनों पर मिलेंगी स्पेशल फैसिलिटी