छठ घाट पर जाते समय बच्चों के जेब में ये रखें ये पर्ची, मुजफ्फरपुर प्रशासन ने सुरक्षा के लिए जारी की एडवाइजरी
मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने छठ महापर्व के लिए जनहित में एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें श्रद्धालुओं से बच्चों की ...और पढ़ें

छठ पूजा। फोटो जागरण
HighLights
बच्चों के पॉकेट में नाम, पता, मोबाइल नंबर अवश्य लिखें।
अफवाहों से बचें, ज्वलनशील पदार्थ साथ न ले जाएं।
संदिग्ध वस्तु दिखने पर तुरंत डायल 112 पर सूचना दें।
संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जनहित में एडवाइजरी जारी किया गया है। इसमें जिला प्रशासन की ओर से सभी श्रद्धालुओं, छठव्रतियों एवं आमजन से अपील किया गया है कि पूजा के लिए घर से निकलते समय बच्चों के पाकेट में नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर अवश्य रख दें।
बच्चों का हाथ कभी न छोड़ें, उन्हें इधर-उधर जाने न दें। महिलाओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार का अफवाह न फैलाएं और न ही उस पर ध्यान दें। किसी भी प्रकार की ज्वलनशील पदार्थ साथ न ले जाएं। धूम्रपान व किसी भी नशे का सेवन न करें।
सड़क पर धीरे-धीरे जाए
सड़क पर धीरे-धीरे जाए। कतारबद्ध होकर जाएं, जल्दबाज़ी बिल्कुल न करें। सुरक्षा मानकों का अनुपालन करें, स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखें। सुरक्षा जांच आपके एवं आपके परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। अतः सुरक्षा जांच में सहयोग करें।
लावारिस वस्तु बिल्कुल न छुएं, डायल 112 को दें सूचना
किसी भी प्रकार की लावारिस वस्तु या संदिग्ध वस्तु अगर आपको दिखाई पड़े तो उस संदिग्ध वस्तु को बिल्कुल ना छुएं तथा इसकी सूचना तुरंत डायल 112 या वहां पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष या नियंत्रण कक्ष को दें।
किसी भी प्रकार की संदेहास्पद सूचना या आपातकालीन स्थिति में डायल 112, आइसीसीसी स्थित कंट्रोल रूम (0621-2100077), जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (0621-2212007, 8544010249), राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार पटना के हेल्पलाइन नंबर (0612-2294204/205) या आपातकालीन सहायता नंबर 1070 पर सूचना दी जा सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।