चीनी फिर 70 रुपये किलो, गरीबों के घर कैसे बनेगा छठ का ठेकुआ? चावल भी 10 रुपये महंगा
Muzaffarpur Sugar Price Hike:मुजफ्फरपुर में छठ महापर्व से पहले चीनी, रिफाइंड और चावल के दाम बढ़ गए हैं, जिससे गरीब ...और पढ़ें
-1793542476258_m.webp)
आम श्रद्धालुओं और गरीब परिवारों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। (AI Generated Image)
HighLights
छठ से पहले चीनी 70 रुपये प्रति किलो हुई।
रिफाइंड और चावल के दाम भी बढ़े, चिंता।
जमाखोरी रोकने को विशेष छापेमारी अभियान चलेगा।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Chhath Festival Bihar: त्योहारों के मुहाने पर महंगाई ने आम आदमियों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।
दो महीने पहले जिस चीनी की कीमत पर नियंत्रण पा लिया गया था, वह दीपावली और बिहार के सबसे बड़े महापर्व छठ से ठीक पहले फिर से 70 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। यह स्थिति आम श्रद्धालुओं और गरीब परिवारों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है।
फिर बढ़ी चिंता
दीपावली में मिठाई और लोक आस्था के महापर्व छठ में प्रसाद के रूप में ठेकुआ बनाने के लिए चीनी की खपत सबसे अधिक होती है।
ऐसे में अचानक कीमतों में आए इस उछाल ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इस महंगाई के बीच गरीब परिवारों के घरों में छठ का पवित्र ठेकुआ कैसे तैयार होगा।
खुदरा बाजार का हाल
खुद्रा बाजार में चीनी का भाव 68 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि थोक बाजार में यह 65 से 67 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
इसके अलावा रिफाइन के भाव में 5 रुपये और चावल की कीमत में 10 रुपये प्रति किलो तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मिलावट और पैकेट वाले चावल की गुणवत्ता को लेकर भी उपभोक्ताओं में रोष है।
त्योहारी मिठास फीकी
छठ महापर्व में ठेकुआ बनाने के लिए चीनी और गुड़ का इस्तेमाल मुख्य रूप से होता है। त्योहार के ठीक पहले अचानक कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से परंपरा का निर्वहन करना मुश्किल हो गया है।
पहले भी चीनी के दाम बढ़ने पर संसद तक में मुद्दा उठा था, लेकिन अचानक आई इस तेजी ने सबको चौंका दिया है।
विभाग की सख्त कार्रवाई
खाद्य सामग्रियों के दामों में अचानक आई इस तेजी पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) संजीव कुमार ने संज्ञान लिया है।
उन्होंने बताया कि जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर लगाम कसने के लिए सोमवार से विभाग की ओर से विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाएगा, ताकि त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें- त्योहार पर मिठाई-पकवान बनाना पड़ेगा महंगा! चीनी 60 रुपये किलो पहुंची; दाल-चावल के दाम भी बढ़े