विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहार पर मिठाई-पकवान बनाना पड़ेगा महंगा! चीनी 60 रुपये किलो पहुंची; दाल-चावल के दाम भी बढ़े

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:49 AM (IST)

त्योहारों के मौसम में झुमरीतिलैया, कोडरमा में चीनी, दाल, चावल और सरसों तेल समेत कई खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. त्योहार से पहले चीनी, दाल, चावल और तेल के दाम बढ़े।

  2. चीनी 55 से बढ़कर 60 रुपये किलो, चना दाल 105 रुपये किलो हुई।

  3. काजू 100 रुपये और कागजी बादाम 100 रुपये किलो तक महंगे हुए।

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। त्योहारों के मौसम में महंगाई से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ना शुरू हो गया है। चीनी का कीमत 55 से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो हो गयी है। इधर चीनी, दाल, चावल, सरसों तेल और ड्राई फ्रूट्स के दाम बढ़ गए हैं।

बीते 10 दिनों में कई खाद्य पदार्थ महंगे हुए हैं, जिससे आम परिवारों, खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों पर घरेलू खर्च का दबाव बढ़ा है। मिठाई, पकवान और मेहमानों की आवभगत का अतिरिक्त खर्च बजट संभालना और मुश्किल कर रहा है।

वहीं सरसों तेल समेत दाल, चावल, काबुली चना और ड्राई फ्रूट्स के दाम में भी बीते 10 दिनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रोजमर्रा के खाद्य पदार्थ महंगे होने से आम परिवारों को अब घरेलू खर्च में कटौती करने की चिंता सताने लगी है।

कीमतों में बढ़ोतरी का असर सबसे अधिक मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है। जिन घरों में सीमित आय में महीनेभर का खर्च चलाना पड़ता है। उनके लिए रसोई का बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है। पहले से महंगे तेल और चावल के बीच दालों की कीमत बढ़ने से भोजन तैयार करने का खर्च भी बढ़ गया है।

त्योहारों के दौरान मिठाई, पकवान और मेहमानों की आवभगत पर होने वाला अतिरिक्त खर्च लोगों की परेशानी और बढ़ा रहा है। खाद्य पदार्थों की कीमतों पर नजर डालें तो अरहर दाल 135 रुपए से बढ़कर 140 रुपए प्रति किलो और चना दाल 90 रुपए से बढ़कर 105 रुपए प्रति किलो हो गई है।

मूंग दाल की कीमत भी 110 रुपए से बढ़कर 120 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। काबुली चना अब 120 रुपए किलो बिक रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 100 रुपए थी। चावल की कीमतों में भी उछाल आया है। हाफ स्टीम चावल 50 रुपए से बढ़कर 65 रुपए और कतरनी 45 रुपए से बढ़कर 55 रुपए प्रति किलो हो गया है।

वहीं सरसों तेल में भी तेजी जारी है। सलोनी तेल 180 रुपए से बढ़कर 195 रुपए प्रति लीटर और इंजन तेल 215 रुपए से बढ़कर 225 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। ड्राई फ्रूट्स भी महंगे हो गए हैं।

इसके अलावा काजू की कीमत 850 रुपए से बढ़कर 950 रुपए प्रति किलो और कागजी बादाम की कीमत 950 रुपए से बढ़कर 1050 रुपए प्रति किलो हो गई है। त्योहारों की खरीदारी के बीच महंगाई के कारण आम लोगों को जरूरत और बजट के बीच तालमेल बैठाना मुश्किल हो गया है। 

यह भी पढ़ें- बिहार में किसानों को मिलेगा लाभ, 114 पंचायतों में बनेंगे सब्जी संग्रहण केंद्र; 124 करोड़ होंगे खर्च

यह भी पढ़ें- बड़े होटलों में कैसे करें फल-सब्जी, अनाज और दूध की सप्लाई! किसानों-डेयरी फार्मर्स के सप्लायर बनने का आसान तरीका