विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंतरराज्यीय कारतूस तस्करी गिरोह से जुड़े भोजपुर में गिरफ्तार चंदन तिवारी का उत्तर बिहार में बड़ा नेटवर्क

Published: Thu, 05 Nov 2026 10:45 PM (IST)

भोजपुर में गिरफ्तार चंदन तिवारी उत्तर बिहार में कारतूस तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क चला रहा था। वह मुजफ्फरपुर में ...और पढ़ें

एसटीएफ और भोजपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

एसटीएफ और भोजपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

HighLights

  1. भोजपुर में गिरफ्तार चंदन तिवारी का उत्तर बिहार में बड़ा नेटवर्क।

  2. मुजफ्फरपुर में 10 साल से सक्रिय, पीजी थ्री हॉस्टल से संचालन।

  3. एसटीएफ ने 19 हजार से अधिक कारतूस और पिस्तौल जब्त की।

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Chandan Tiwari Ammunition Smuggling: अंतरराज्यीय कारतूस तस्करी गिरोह से जुड़े भोजपुर में गिरफ्तार सिवान जिले के चंदन तिवारी का उत्तर बिहार में बड़ा नेटवर्क फैला हुआ है।

वह मुजफ्फरपुर में करीब 10 वर्षों से सक्रिय था और यहां रहकर हथियार व कारतूस की तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। तीन दिन पूर्व एसटीएफ और भोजपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

पीजी थ्री था ठिकाना

पुलिस के अनुसार, चंदन तिवारी ने मुजफ्फरपुर के पीजी थ्री हास्टल को अपना सुरक्षित ठिकाना बनाया था। यहां रहकर वह ला की पढ़ाई करने के साथ हथियार तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहा था। इस धंधे में उसका छोटा भाई अभिषेक तिवारी भी सक्रिय था।

भाई भी पकड़ा गया

इसी साल अप्रैल में काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में विशेष टीम ने चंदन के भाई अभिषेक तिवारी को 200 राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके साथ सीतामढ़ी के अनमोल को भी पकड़ा गया था।

इससे पहले अक्टूबर 2023 में भी अभिषेक को मनियारी पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसके विरुद्ध मनियारी थाने में मामला दर्ज है।

आदित्य ने खोला राज

इसके बाद सात अक्टूबर 2026 को पुलिस ने भिखनपुरा स्थित महाराणा प्रताप नगर कालोनी के एक किराये के मकान से आदित्य को गिरफ्तार किया था।

उसके पास से एक देसी कट्टा, तीन कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई थी। आदित्य ने पुलिस को बताया था कि पीजी थ्री हास्टल में रहकर ला की पढ़ाई करने वाले चंदन तिवारी और अभिषेक तिवारी उसे हथियार उपलब्ध कराते थे।

19 हजार कारतूस जब्त

विदित हो कि तीन दिन पूर्व एसटीएफ की विशेष टीम और भोजपुर जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोइलवर थाना क्षेत्र में छापेमारी की थी।

इस दौरान अंतरराज्यीय कारतूस तस्करी गिरोह के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से विभिन्न बोर के करीब 19 हजार 200 कारतूस और मैगजीन सहित एक देसी पिस्तौल जब्त की गई थी।

गिरफ्तार आरोपितों में मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित इंद्रप्रस्थ कालोनी का सारस कुमार, सिवान जिले के माधवपुर तरवारा का चंदन तिवारी और अहियापुर के फतेहपुर का लल्टू कुमार शामिल थे।

इनसे पूछताछ के आधार पर बेनीबाद थाना क्षेत्र से एक दंपती को भी पकड़ा गया था। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और कारतूस की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई, बेनीबाद थानेदार लाइन हाजिर, 17 अधिकारियों के तबादले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।