मुजफ्फरपुर एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई, बेनीबाद थानेदार लाइन हाजिर, 17 अधिकारियों के तबादले
SSP Muzaffarpur Action: मुजफ्फरपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 17 पुलिस अधिकारियों का ...और पढ़ें

महिला थाना की कमान संभाल रहीं दारोगा अमिता सिंह को स्थानांतरित कर प्रभारी सूचना अधिकार शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
HighLights
मुजफ्फरपुर एसएसपी ने 17 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया।
बेनीबाद थानाध्यक्ष को लापरवाही के कारण लाइन हाजिर किया।
अहियापुर, मोतीपुर समेत कई थानों के प्रभारी बदले गए।
संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Police Transfer: जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
इसके तहत अहियापुर, मोतीपुर और यातायात थाना समेत कई प्रमुख थानों के प्रभारियों का तबादला कर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
एसएसपी ने बुधवार की देर रात इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करते हुए कुल 17 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है।

बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई
जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार इंस्पेक्टर रजा अहमद को अहियापुर थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी पद से स्थानांतरित कर प्रभारी हिन्दी शाखा बनाया गया है।
वहीं इंस्पेक्टर अशोक कुमार को प्रभारी हिन्दी शाखा से पर्यवेक्षी पदाधिकारी सदर थाना के पद पर भेजा गया है। अहियापुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शरत कुमार को स्थानांतरित करते हुए अंचल पुलिस निरीक्षक पारू की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई थानों में फेरबदल
मोतीपुर के थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह को अब यातायात थानाध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया है। साइबर थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर हेमंत कुमार को मोतीपुर थाना की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा यातायात थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार पंकज को वहां से हटाकर थानाध्यक्ष सरैया के पद पर भेजा गया है।
कार्रवाई और लाइन हाजिर
सरैया के तत्कालीन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को पर्यवेक्षी पदाधिकारी अहियापुर थाना बनाया गया है। अंचल पुलिस निरीक्षक नगर अंचल रहे इंस्पेक्टर मुन्ना गुप्ता को अहियापुर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उधर बेनीबाद के थानाध्यक्ष दारोगा धीरेन्द्र कुमार सिंह को पद से हटाकर सीधे पुलिस केंद्र (लाइन हाजिर) भेज दिया गया है।
नए थानाध्यक्षों की तैनाती
कार्य में लापरवाही के कारण धीरेन्द्र कुमार सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने का भी स्पष्ट निर्देश दिया गया है। उनकी जगह नगर थाना में पदस्थापित दारोगा मुन्ना कुमार को बेनीबाद का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
महिला थाना की कमान संभाल रहीं दारोगा अमिता सिंह को स्थानांतरित कर प्रभारी सूचना अधिकार शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशासनिक स्तर पर बदलाव
मुशहरी थाना की अपर थानाध्यक्ष दारोगा स्नेहा को प्रोन्नत करते हुए महिला थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को अंचल पुलिस निरीक्षक सदर बी से साइबर थाना में स्थानांतरित किया गया है। वहीं इंस्पेक्टर रोहन कुमार को जिला आसूचना इकाई से अंचल पुलिस निरीक्षक सदर बी अंचल का प्रभार सौंपा गया है।
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
इंस्पेक्टर मनोज कुमार को पर्यवेक्षी पदाधिकारी सदर थाना से अंचल पुलिस निरीक्षक कांटी अंचल की जिम्मेदारी मिली है। इंस्पेक्टर जयकिशन कुमार को कांटी अंचल से हटाकर प्रभारी कोर्ट सुरक्षा के पद पर पदस्थापित किया गया है। दारोगा अरविंद कुमार को प्रभारी विधि व्यवस्था कोषांग से अंचल पुलिस निरीक्षक नगर अंचल का नया प्रभार दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।