मुजफ्फरपुर में चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, गला हुआ सोना खरीदने वाला सुनार समेत 3 गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर पुलिस ने चेन छिनतई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें ...और पढ़ें

सुनार समेत 3 गिरफ्तार ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
मुजफ्फरपुर में चेन छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार।
आभूषण कारोबारी चोरी का सोना गलाकर बेचता था।
सीसीटीवी फुटेज से 48 घंटे में पकड़े गए आरोपी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने चेन छिनतई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें चोरी व लूट का जेवर खरीदने वाला आभूषण कारोबारी भी शामिल है।
सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच में पता चला कि चेन छीनने के बाद गिरोह के बदमाशों द्वारा आभूषण कारोबारी के ठिकाने तक पहुंचा दिया जाता था। जिसके बाद तुरंत सोना को गला दिया जाता था।
गिरोह में और कई शामिल है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जांच में पता चला कि इन सभी के तार अंतरजिला गिरोह से भी जुड़े हैं। इस दिशा में भी जांच की जा रही है।
पूर्व वायुसैनिक की पत्नी के गले से चेन छीन ली
बताया गया कि एक नवंबर को ब्रह्मपुरा के कृष्णाटोली इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व वायुसैनिक की पत्नी के गले से चेन छीन ली थी। मामले में महिला के पति सुशील कुमार पटेल ने ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की।
घटनास्थल पर पहुंचकर सीसी कैमरे के वीडियो फुटेज को खंगाला। इसी क्रम में घटना के 48 घंटे के भीतर वारदात में शामिल तीन बदमाशों को पकड़ा गया।
पूछताछ में इनकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के छाता बाजार इलाके के आभूषण कारोबारी आयुष कुमार सोनी उर्फ बंटी, अहियापुर शेखपुर के अंशु राज और अहियापुर के मोहित कुमार उर्फ रावण के रूप में हुई है। इनके ठिकाने से छिनतई की सोने की चेन को गलाकर गोला के रूप में बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला कि चेन छीनने के बाद सोने की चेन को पिघलाकर गोला बना लिया गया था। इसके अलावा आरोपितों के चार मोबाइल को भी जब्त किया गया है।
मोबाइल में मिले कई संदिग्धों के नंबर
पुलिस का कहना है कि इन सभी के मोबाइल को खंगाला जा रहा है। इसमें कई संदिग्धों के नंबर मिले है। जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही आराेपितों के पूर्व का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इसके लिए विभिन्न थानों से संपर्क किया गया है।
पुलिस का कहना है कि गिरोह में शामिल सचिन, रंधीर व आदित्य समेत अन्य फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जांच में पता चला कि मोहित और सचिन ने छिनतई किया था।
छिनतई का दस प्रतिशत की लालच में रंधीर ने दिया था बाइक
जांच में पता चला कि घटना में रंधीर की बाइक का इस्तेमाल किया गया था। रंधीर इस शर्त पर बाइक दिया था कि उसे छिनतई का 10 प्रतिशत चाहिए। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अंशु सूतापट्टी में एक दुकान में काम करता है। वह आदित्य का भाई है। लूट की जेवर की राशि वह आभूषण कारोबारी से लेकर आता था। इसके बाद बंटवारा किया जाता था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।