सालभर भी नहीं टिक पाया 250 करोड़ का बाईपास, मुजफ्फरपुर में भरभरा कर धंसी सड़क; क्वालिटी पर उठे सवाल
मुजफ्फरपुर में 250 करोड़ रुपये की लागत से बना 17 किलोमीटर लंबा मधौल-सदातपुर बाईपास एक साल के भीतर ही धंस ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर में भरभरा कर धंसी सड़क (सो. जागरण)
HighLights
मुजफ्फरपुर का 250 करोड़ का बाईपास एक साल में धंसा।
मधौल के पास सड़क किनारे का हिस्सा पूरी तरह गिरा।
एनएचएआई के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। आवागमन सुलभ करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से मधौल से सदातपुर तक 17 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण कराया गया था। पिछले वर्ष ही इस बाईपास से आवागमन शुरू हुआ था। लेकिन सालभर में ही यह बाईपास मधौल के समीप धंस गई है।
बाईपास के किनारे सड़क पूरी तरह धंस गई और पूरी सड़क ही भराभरा कर नीचे गिर गई है। अब तक एनएचएआई के संज्ञान में मामला नहीं आया है। स्थानीय लोग सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे हैं।
250 करोड़ रुपये में सड़क का निर्माण
विदित हो कि यह सड़क करीब 250 करोड़ रुपये से एनएचएआई ने बनवाया था। यह पटना-हाजीपुर एनएच को मोतिहारी हाईवे से सीधे जोड़ती है। मोतिहारी की ओर से आने वाले वाहनों को बैरिया-चांदनी चौक या भगवानपुर रामदयालु होकर हाजीपुर जाने की आवश्यकता समाप्त हो गई।
सदातपुर से सीधे इस बाईपास के माध्यम से पटना-हाजीपुर एनएच पर पहुंचते हैं। आवागमन शुरू होने से रामदयालु से बहुत हद तक ट्रैफिक लोड कम हुआ। लेकिन अब अचानक से बाइपास के धंसने के कारण आवागमन प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि सड़क धंसने की घटना किनारे में हुई है। लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।