मतलब, किराएदार तो एकदम गब्बरे निकला, समस्तीपुर में मकान मालिक के घर में घुसकर गरदा उड़ा दिया
विरोध मे ग्रामीण ने किया सङक जाम बाजार व दुकान बंद। शुक्रवार देर रात आघा दर्जन लोगो ने घर मे घुसकर किया हमला मकान मालिक के भाई को छत की रेलिग से नीचे फेंका। घटना को अंजाम देने के अंदाज को लेकर लोग गब्बर से उसकी तुलना करते दिखे।
समस्तीपुर, जासं। जिला अंतर्गत शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के निकट शुक्रवार की देर एक किराएदार ने मकान मालिक की पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव मे मृतक के छोटे भाई नवीन कुमार शर्मा उर्फ गुड्डू गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक की पहचान अंबेडकर चौक निवासी लक्ष्मीनारायण शर्मा के पुत्र 65 वर्षीय शशिकांत शर्मा के रूप मे हुई है। देर रात ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल मे भर्ती कराया। वहीं शव को अंत्यपरीक्ष के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इघर, शनिवार सुबह हत्या को लेकर लोगो का आक्रोश भङक उठा। आक्रोशित लोगो ने दुकान और बाजार बंद कर दिए। सङक पर टायर जलाकर आगजनी की। पुलिस प्रशासन के विरोध मे नारे लगाए। घटनास्थल पर काफी संख्या मे पुलिस तैनात किए गए हैं। घटना का कारण भूमि विवाद बताया गया है।
आधा दर्जन लोगों ने घर मे घुसकर किया हमला
पटोरी बाजार के शशिकांत शर्मा की अंबेडकर चौक पर अपना मकान है। मकान के ग्राउंड फ्लोर मे दुकान बनाकर किराए पर लगा रखा है। पत्यक्षदर्शीयो के अनुसार घटनास्थल के वक्त रात करीब 12 बजे शशिकांत अपने छोटे भाई गुड्डू के साथ मकान के फस्र्ट फ्लोर पर स्थित रहे थे। इसी बीच किराएदार मृत्युंजय महतो अपने सहयोगियो को लेकर सीढी के रास्ते घर मे घुस गया। शशिकांत को मारपीट करने लगा। आवाज सुनकर छोटे भाई गुड्डु ने बीच बचाव का किया तो उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी शशिकांत को छत के रेलिंग से नीचे फेंककर सभी भाग निकले।
शोर शराबे की आवाज सुनकर जुटे ग्रामीण
देर रात घर मे चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जख्मी शशिकांत और गुङङू को अनुमंडलीय अस्पताल ले गई। जहा शशिकांत की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्ष के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
लाकडाउन के बाद घर आए थे शशिकांत
अंबेडकर चौक निवासी लक्ष्मीनारायण शर्मा के पुत्र 65 वर्षीय शशिकांत शर्मा अपने तीन भाइयो मे बङे थे। शशिकांत और उनके छोटे भाई मुंबई मे परिवार के साथ रहते थे। मझले भाई नवीन शर्मा उर्फ गुड्डू घर की जिम्मेदारी दी बी। पिछले वर्ष लाकडाउन के बाद वह घर आए। जबकि परिवार के अन्य सदस्य मुंबई मे ही है।
किराएदार से चल रहा था भूमि विवाद का मामला
शशिकांत शर्मा ने छोटे भाई नवीन शर्मा को घर की जिम्मेदारी सौंप रखी थी। हसनपुर सुरत के मृत्युंजय महतो उनके मकान मे किराएदार था। वह किराए के दुकान मे गणपति सारी शोरूम वस्त्र की दुकान खोल रखी थी। बताया जाता है की पिछले वर्ष वह शशिकांत के छोटे भाई नवीन को बहला फुसलाकर मकान मे पांच घुर जमीन गलत तरीके से रजिस्ट्री करा ली। इस बात की जानकारी जब शशिकांत को हुई तो वह मुंबई से घर आए। स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। मामला न्यायालय मे चल रहा था। मृतक के छोटे भाई नवीन शर्मा ने बताया कि मकान का 14 घुर जमीन है। जिस जमीन को मृत्युंजय ने गलत तरीके से रजिस्टी कराई। वह चाचा के हिस्से मे था। बाद मे चाचा के लङके ने बङे भाई को वह जमीन दे दी।
पूर्व से ही चल रहा था विवाद
जमीन को लेकर किराएदार और मकान मालिक के बीच पूर्व मे भी कई बार नोंक झोंक हुई। घटना के दिन सुबह मे किराएदार मृत्युंजय की पत्नी ने मकान मालिक को घर मे ताला लगाकर बंधक बना दिया था। मोबाइल मे इसकी वीडिओ भी बनाई थी। इसको लेकर भी दोनो के विवाद हुआ था। पीडित परिवार के लोगो का कहना है कि साजिश के तहत हत्या की गई।
यह भी पढ़ें: बिहार के स्कूल में कोरोना की दस्तक, छठी कक्षा का छात्र निकला पॉजिटिव
यह भी पढ़ें: राज्य में 11 लाख परिवारों के बनेंगे नए राशन कार्ड, आपका बना हुआ है न?