विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंडप में नशे में दूल्हे ने दी गाली, लड़की बोली- नहीं करनी ऐसे जाहिल से शादी

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Fri, 12 May 2017 03:18 PM (IST)Updated: Fri, 12 May 2017 09:44 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में शादी मंडप में नशे में दूल्हा अपशब्द बोलने लगा। इस बात की खबर जब दुल्हन को हुई तो ...और पढ़ें

मंडप में नशे में दूल्हे ने दी गाली, लड़की बोली- नहीं करनी ऐसे जाहिल से शादी
मंडप में नशे में दूल्हे ने दी गाली, लड़की बोली- नहीं करनी ऐसे जाहिल से शादी

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। नशे में दूल्‍हे को मंडम में गाली देना महंगा पड़ गया। जैसे ही इस बात की खबर दुल्‍हन को हुई, उसने शादी से इंकार कर दिया। उसने कहा कि ऐसे जाहिल से शादी कर के मुझे अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी है। इसके बाद दहेज का सामान लौटाने के सवाल पर लोगों ने दूल्हे के पिता व बराती को बंधक बना लिया।

बताया जा रहा है कि शादी मंडप में दूल्हा व उसका भांजा नशे की हालत में पहुंचा। किसी बात पर लड़की के पिता एवं अन्य लोगों को अपशब्द बोलने लगा, जिसे लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। तब लड़के के पिता ने रौब गांठने का प्रयास किया, कहा कि शादी के बाद लड़की के साथ जाने वाले को वह हाजीपुर नदी में काट कर डाल देगा।

इसकी जानकारी दुल्हन तक पहुंची। तब उसने यह शादी करने से इन्कार कर दिया। उसने कहा कि  ये सभी शादी मंडप में नशे की हालत में ऐसा बोल रहे हैं, तो वहां क्या क्या करेंगे। हमारा तो जीवन ही बर्बाद हो जाएगा, इसलिए  शादी नहीं होगी।

परिजन ने काफी समझाया, लेकिन वह झुकने को तैयार नहीं हुई। तब परिजन व ग्रामीणों ने दूल्हे के पिता समेत बराती को बंधक बना लिया। दहेज की रकम व सामान की मांग की जाने लगी। बरात वैशाली जिले के हाजीपुर हरौली पट्टी से आई थी। इसकी जानकारी दूल्हे पक्ष के लोगों को मिली।

यह भी पढ़ें: बार बालाओं को देख MLA पर चढ़ी मस्‍ती, फाड़कर लुटाए नोट ...VIDEO VIRAL

इस बीच स्थानीय सरपंच पति शंभू सहनी एवं मुखिया पति संजय कुमार भगत सहित कुछ लोग दोनों पक्ष को राजी करने में लगे रहे। इस बीच सरपंच पति ने दूल्हे के घर बातचीत के लिए फोन लगाया। उधर से सरपंच पति को इतनी गाली दी गई कि उन्होंने बात करना ही बंद कर दिया। इससे बात बनते- बनते बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें: प्रेम-प्रसंग की बात पर घरवाले हुए नाराज, 15 वर्षीय लड़की ने की खुदकुशी

उसके बाद हाजीपुर से वहां के मुखिया सोहन राय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मुशहरी थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष से बात कर डुमरी आए। उनके साथ वहां के उप मुखिया संदीप राय , वार्ड सदस्य राज कुमार, सुनील चौधरी भी थे।

यह भी पढ़ें: वर्दी का धौंस दिखाकर रंगरेलिया मना रहे थे दारोगा जी, ग्रामीणों ने किया ये हाल

लड़की के दरवाजे पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ लंबी पंचायत हुई जिसमे लड़की पक्ष दहेज में दी गई बाइक, रकम व सामान लौटने पर अड़ा रहा। देर शाम तक हुई पंचायती के अनुसार दूल्हा, उसके पिता समेत पांच लोगों को रोके रखा गया। शेष बराती को जाने दिया गया। निर्णय लिया गया कि परिजन दहेज की रकम, बाइक व सामान वधू पक्ष को लेकर शुक्रवार को आएंगे, जिसके बाद इनलोगों को भी मुक्त कर दिया जाएगा।  

यह भी पढ़ें: बरातियों की हरकत से नाराज हुई दुल्हन, बोली- नहीं करूंगी शादी