विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीआरएबीयू के विद्यार्थी इनोवेट फॉर भारत 2047 में दिखाएंगे हुनर, नई दिल्ली में होगा आयोजन

Published: Mon, 12 Oct 2026 03:51 PM (IST)

BRABU Students Innovate For Bharat: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के छात्र 'इनोवेट फॉर भारत 2047' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन ...और पढ़ें

भारत 2047 के तहत वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

भारत 2047 के तहत वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Viksit Bharat Young Leaders Dialogue: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय और इसके कॉलेजों के विद्यार्थी इनोवेट फॉर भारत 2047 के तहत वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

युवा मंत्रालय की पहल

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय विभाग की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए व्यावहारिक और प्रभाव उन्मुख समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करना है।

नई दिल्ली में आयोजन

इनोवेट फॉर भारत चैलेंज ट्रैक को युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह कार्यक्रम 10 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान एक प्रमुख युवा जुड़ाव कार्यक्रम के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

यूजीसी का निर्देश

इसको लेकर यूजीसी ने बीआरएबीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को पत्र भेजकर युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी का निर्देश दिया है। यह कॉलेज और विश्वविद्यालय के 18 से 29 वर्ष के छात्रों के लिए एक विशेष डिजाइन इनोवेशन चुनौती है।

राष्ट्रीय स्तर का हैकाथॉन

यह सामाजिक सरोकारों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का हैकाथॉन है, जिसमें 18 से 29 वर्ष के छात्र भाग ले सकते हैं। इन चुनौतियों में पंजीकरण, सबमिशन, स्क्रीनिंग और मूल्यांकन, मेंटरिंग और राष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शन शामिल है।

यह भी पढ़ें- बीआरएबीयू में स्नातक नामांकन की चौथी मेरिट लिस्ट मंगलवार को, 20 हजार से अधिक को मिल सकता मौका