विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRABU में पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 1 दिसंबर से, 21 नवंबर तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

Published: Thu, 19 Nov 2026 10:30 PM (GMT+05:30)

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2025-27 के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 1 दिसंबर से 18 दिसंबर तक दो पालियों में होंगी। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 नवंबर तक बढ़ा दी गई है, जबकि प्रायोगिक परीक्षाएं 25 से 30 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।

वंचित परीक्षार्थियों को एक और अवसर देते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है।

वंचित परीक्षार्थियों को एक और अवसर देते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है।

HighLights

  1. पीजी सेकेंड सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा 1 से 18 दिसंबर तक।

  2. परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 नवंबर तक बढ़ाई गई।

  3. प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं 25 से 30 नवंबर तक होंगी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRABU PG Second Semester Exam 2026: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2025-27 के सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

जारी शेड्यूल के अनुसार, मुख्य विषयों की परीक्षाएं एक दिसंबर से 18 दिसंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. गिरिजेश नंदन कुमार ने गुरुवार को यह कार्यक्रम जारी किया।

बढ़ाई गई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

पूर्व निर्धारित समयसीमा (सात नवंबर) के बावजूद कई विभागों और कॉलेजों में सभी विद्यार्थियों के आवेदन जमा नहीं हो सके थे। इसे लेकर विभागाध्यक्षों और प्राचार्यों ने अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया था, जिसके बाद वंचित परीक्षार्थियों को एक और अवसर देते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है।

अब विद्यार्थी 21 नवंबर तक अपने संबंधित विभागों और कॉलेजों में परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे, जबकि 22 नवंबर को शाम पांच बजे तक सभी फॉर्म पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।

वायवा और स्किल पेपर का कार्यक्रम

परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्य विषयों के बाद 19 दिसंबर को पहली पाली में सभी ग्रुप के छात्रों के लिए कंप्यूटर एंड आईटी स्किल की परीक्षा होगी और दूसरी पाली में लाइफ कम्युनिकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट का पेपर लिया जाएगा।

इससे पहले 25 से 30 नवंबर तक विश्वविद्यालय के पीजी विभागों में प्रायोगिक परीक्षा के साथ मौखिक परीक्षा (वायवा) भी आयोजित की जाएगी।

वहीं, परीक्षा नियंत्रक ने सभी पीजी विभागाध्यक्षों और प्राचार्यों को 23 नवंबर तक परीक्षार्थियों की सूची व परीक्षा शुल्क की रसीद एडमिट कार्ड सेक्शन में अनिवार्य रूप से जमा कराने को कहा है, ताकि समय पर प्रवेश पत्र जारी किया जा सके।

यह भी पढ़ें- बीआरए बिहार विवि में टीडीसी पार्ट थर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा शुक्रवार से, 6 जिलों में बनाए गए केंद्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।